छत्तीसगढ़रायगढ़

महिला से अश्लील हरकत और धमकी देने वाला 65 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, महिला थाना पुलिस ने भेजा जेल

Advertisement

रायगढ़, 20 मई 2026। चक्रधरनगर थाना क्षेत्र की घटना, शिकायत मिलते ही महिला थाना पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई

रायगढ़ जिले के चक्रधरनगर थाना क्षेत्र में महिला से अश्लील हरकत और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 65 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। यह कार्रवाई महिला थाना रायगढ़ द्वारा की गई।

पीड़िता की शिकायत पर दर्ज हुआ मामला, पति को खोजने के दौरान हुई घटना

पीड़िता (उम्र करीब 30 वर्ष) ने रिपोर्ट में बताया कि 18 मई की सुबह वह अपने पति को खोजते हुए ग्राम पतरापाली कोतरलिया निवासी माधो घोष उर्फ माधव यादव (65 वर्ष) की दुकान के पास पहुंची थी। इसी दौरान आरोपी ने महिला को बैठाकर उसके पति को फोन से बुलाने की बात कही।

गलत नीयत से पकड़कर ले जाने का प्रयास, विरोध करने पर धमकी देकर फरार

रिपोर्ट के अनुसार कुछ समय बाद आरोपी ने दुकान का गेट बंद कर महिला को गलत नीयत से पकड़कर अंदर ले जाने का प्रयास किया। महिला के विरोध और शोर मचाने पर वह किसी तरह आरोपी के चंगुल से बचकर बाहर निकली और वहां से भाग गई। जाते समय आरोपी ने घटना किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी।

शिकायत के बाद मामला दर्ज, आरोपी को किया गया गिरफ्तार

घर पहुंचकर पीड़िता ने अपने पति और परिजनों को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद महिला थाना में शिकायत दर्ज कराई गई। मामले में महिला थाना रायगढ़ में अपराध क्रमांक 48/2026 धारा 74, 75(1)(i), 351(3) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपी माधो घोष उर्फ माधव यादव पिता बलराम यादव निवासी कोतरलिया को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में हुई त्वरित कार्रवाई

यह कार्रवाई एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन, एडिशनल एसपी अनिल सोनी और डीएसपी उन्नति ठाकुर के मार्गदर्शन में की गई। महिला थाना प्रभारी उप निरीक्षक कुसुम कैवर्त, एएसआई सरस्वती महापात्रे एवं महिला थाना स्टाफ ने कार्रवाई को अंजाम दिया।

 

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button