Uncategorised

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल मैनपाट में बनाएगा सर्वसुविधायुक्त पर्यटन–आवासीय परिसर

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

राज्य सरकार ने पर्यटन सुविधाओं और आवासीय विकास को बढ़ावा देने के लिए सरगुजा जिले के मैनपाट में बारह एकड़ भूमि अटल विहार योजना के लिए आवंटित की है।

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष अनुराग सिंहदेव ने बताया कि इस भूमि पर आधुनिक और बहुपयोगी पर्यटन – आवासीय परिसर का निर्माण किया जाएगा। प्राकृतिक परिवेश के अनुरूप विकसित होने वाली यह परियोजना मैनपाट आने वाले पर्यटकों को बेहतर, सुरक्षित और किफायती आवास उपलब्ध कराएगी।

उन्होंने बताया कि इस परियोजना के तहत केरल मॉडल पर आधारित वेलनेस सेंटर, प्राकृतिक पंचकर्म चिकित्सा, हर्बल स्पा और आयुष सेवाएं प्रस्तावित हैं।

साथ ही क्लब हाउस, मिलेट्स कैफे, जिम, स्वीमिंग पुल, किड्स प्ले एरिया, स्टीम बाथ और एंटरटेनमेंट जोन विकसित किए जाएंगे। श्री सिंहदेव ने बताया कि पर्यावरण अनुकूल विकास के तहत ट्री हाउस, कॉटेज और स्थानीय जीवन तथा संस्कृति का अनुभव कराने वाला सांस्कृतिक क्षेत्र भी शामिल होगा।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button