Uncategorised

✈️ रायगढ़ को मिलेगा अपना एयरपोर्ट, 13 साल बाद फिर शुरू हुई कोडातराई एयरपोर्ट परियोजना

Advertisement

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक बार फिर कोडातराई एयरपोर्ट निर्माण की प्रक्रिया तेज हो गई है। विमानन विभाग से प्रशासन को औपचारिक पत्र मिलने के बाद जिला प्रशासन ने भू-अर्जन की तैयारी शुरू कर दी है। कलेक्टर ने राजस्व विभाग और एसडीएम को जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया तत्काल शुरू करने के निर्देश दिए हैं।

2012 में बनी थी योजना, अब फिर से शुरू हुआ काम
कोडातराई में एयरपोर्ट बनाने की योजना साल 2012 में तैयार की गई थी। उस समय कोडातराई, औरदा, बेलपाली और जकेला गांवों की जमीन को परियोजना के लिए चिन्हांकित किया गया था और खरीद-बिक्री पर रोक लगाई गई थी। लेकिन तकनीकी और प्रशासनिक अड़चनों के कारण यह योजना ठंडे बस्ते में चली गई थी।
अब एक बार फिर से राज्य शासन और भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) के बीच हुए पुराने एमओयू (4C VFR कैटेगरी एयरपोर्ट) के तहत इस परियोजना को पुनर्जीवित किया गया है।

चार गांवों में होगी भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया
एयरपोर्ट के लिए कुल 569 एकड़ जमीन चयनित की गई थी, जिसमें मौजूदा हवाई पट्टी की 23 एकड़ भूमि भी शामिल है।

  • कोडातराई: 184 किसानों की 64 हेक्टेयर
  • औरदा: 75 किसानों की 29 हेक्टेयर
  • बेलपाली: 44 किसानों की 48 हेक्टेयर
  • जकेला: 132 किसानों की 86 हेक्टेयर

वित्त मंत्री ओपी चौधरी का बयान
प्रदेश के वित्त मंत्री और रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी ने कहा —

“एयरपोर्ट के लिए भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। निर्माण कार्य बाद में होगा, लेकिन अधिग्रहण का काम अब तेजी से आगे बढ़ेगा।”

सर्वेक्षण और प्रारंभिक तैयारी जारी
एसडीएम महेश शर्मा ने बताया कि शासन से पत्र प्राप्त हो गया है और प्रभावित क्षेत्र का सर्वेक्षण शुरू कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि, “2012 में कुछ कारणों से काम रुक गया था, लेकिन अब प्रक्रिया दोबारा शुरू हो गई है। प्रारंभिक चरण पूरा होते ही आगे का कार्य तेजी से किया जाएगा।”

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button