रायगढ़

कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने पूरी प्रशासनिक मशीनरी को किया एक्टिवेट…।खुद कर रहे अभियान की मॉनिटरिंग ऑडिटोरियम में ली बड़ी बैठक…।।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

साफ -सफाई के लिए नगर निगम से 400 लोगों की टीम उतारी गई फील्ड व 350 से अधिक लोग लगे डोर टू डोर सर्वे मे

कलेक्टर के सख्त निर्देश, नही बर्दाश्त की जायेगी कोई लापरवाही

डोर टू डोर सर्वे अभियान के लिए सभी 48 वार्डों के लिए जिला स्तरीय अधिकारियों को बनाया गया नोडल

लोगों से अपने घरों में पानी जमा न होने देने की अपील

लक्षण दिखने पर तत्काल लें डॉक्टर की सलाह, जांच व उपचार लेने में न करें देरी

सिंहघोष/रायगढ़-21.09.23- शहर में डेंगू के बढ़ते मामलों की रोकथाम के लिए कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा के नेतृत्व में युद्धस्तर पर अभियान शुरू किया गया है। लगभग 750 लोगों को डोर टू डोर सर्वे और साफ -सफाई के काम में लगाया गया है। इसी के संबंध में कलेक्टर सिन्हा ने प्रशासन के सभी विभागों के साथ सिविल सोसाइटी के स्टेक होल्डर्स की महत्वपूर्ण बैठक ली।

कलेक्टर सिन्हा ने कहा कि शहरवासियों का स्वास्थ्य सर्वोच्च प्राथमिकता है। डेंगू की रोकथाम के लिए पूरी क्षमता से काम करना है। गौरतलब है कि डेंगू के बढ़ते मामलों को देखते हुए कलेक्टर श्री सिन्हा ने सभी विभागों को अलर्ट पर रखा है। डेंगू के लिए सर्वे के साथ जन-जागरूकता अभियान, दवा का छिड़काव जैसे काम पूरी क्षमता से किया जाना है।
कलेक्टर सिन्हा ने कहा कि डेंगू से निपटने के लिए संसाधनों की कहीं कोई कमी नहीं होने दी जाएगी हमारे पास पर्याप्त मात्रा में दवाइयां और अस्पतालों में बेड है। निजी अस्पतालों को समुचित व्यवस्था के लिए निर्देशित किया गया है। कलेक्टर श्री सिन्हा ने कहा कि हम सब ने मिलकर कोरोना पर विजय पाई है, उसी साझी भावना के साथ काम करें तो डेंगू से जल्द निपटा जा सकता है। उन्होंने बताया कि नगर निगम के सभी 48 वार्डों के लिए टीमें गठित की गई है। जिला स्तरीय अधिकारियों को मॉनिटरिंग की जिम्मेदारी दी गई है। कलेक्टर सिन्हा ने सिविल सोसाइटिज के सदस्यों से कहा कि डेंगू के नियंत्रण के लिए जनजागरुकता और सहयोग बेहद जरूरी है। डेंगू का लार्वा साफ और स्थिर पानी में पनपता है। ऐसे में हम संकल्प करें की अपने आस-पास की सफाई में पूरा योगदान देंगे। उन्होंने लोगों से अफवाहों से बचने की बात कही। साथ ही बताया कि जिला प्रशासन ने उपचार के संबंध में पर्याप्त प्रबंध किए हैं।
इस बैठक में स्वास्थ्य विभाग की ओर से मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.मधुलिका सिंह ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि विभाग की टीम बनाकर घर-घर सर्वे किया जा रहा है। डेंगू की जांच और उपचार के लिए पूरी व्यवस्था है। दवाई पर्याप्त मात्रा में है। उन्होंने सभी से अपील किया कि इस जनअभियान में अपना पूरा सहयोग दें। डॉ.पी.के.गुप्ता ने सभी टीमों को डेंगू वायरस के प्रसार को रोकने,जांच और उपचार के बारे में विस्तार से जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि लक्षण आने पर तुरंत डॉक्टर की सलाह लें और टेस्ट करवाकर इलाज शुरू करें।
बैठक में अपर कलेक्टर राजीव पाण्डेय,ज्वाईंट कलेक्टर डी.आर.रात्रे, आयुक्त नगर निगम सुनील कुमार चंद्रवंशी, जिला परिवहन अधिकारी दुष्यंत रायस्त,एसडीएम रायगढ़ गगन शर्मा, डिप्टी कलेक्टर रमेश मोर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
डेंगू नियंत्रण के लिए टीमेें उतरी फील्ड पर
शहर में डेंगू को नियंत्रण में लाने के लिए कलेक्टर सिन्हा ने पूरी प्रशासनिक मशीनरी को अलर्ट और एक्टिवेट कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से डेंगू सर्वे के लिए 180 मितानिन, 160 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, 13 एएनएम और 42 सुपरवाइजर को डोर टू डोर सर्वे और जागरूकता अभियान में लगाया गया है। वहीं आयुक्त नगर निगम सुनील चंद्रवंशी ने बताया कि नगर निगम की ओर से करीब 400 लोगों की टीम साफ -सफाई में लगे हुए हैं। 24 टीम दवाओं का स्प्रे और पाउडर छिड़काव में लगी है। वहीं 8 टीमें फॉगिंग के लिए तैनात की गई हैं। नगर निगम के 22 अधिकारियों को सारी व्यवस्था के मॉनिटरिंग का जिम्मा दिया गया है। कचरा उठाव के लिए नगर निगम की पूरी मशीनरी को लगाया गया है। वहीं सभी वार्डों के लिए जिला स्तरीय अधिकारियों को नोडल बनाया गया है। अन्य विभागों के कर्मचारियों की भी ड्यूटी लगाई गई है।
संजय मार्केट में पहुंचे कलेक्टर, साफ -सफाई चाक चौबंद रखने के दिए निर्देश, जिला अस्पताल का भी किया मुआयना
कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने पूरे शहर में साफ -सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए निर्देशित किया हुआ है। आज नगर निगम द्वारा संजय मार्केट में वृहत सफाई अभियान शुरू किया गया है। कलेक्टर सिन्हा ने मौके पर पहुंच के खुद सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने पूरे इलाके की अच्छे से साफ सफाई करने के निर्देश दिए। कलेक्टर सिन्हा ने जिला अस्पताल पहुंच कर डेंगू मरीजों के उपचार के लिए की गई तैयारियों का भी मुआयना किया। उन्होंने पर्याप्त मात्रा में बेड और दवाइयों का इंतजाम करने के निर्देश दिए।
जिला अस्पताल को बनाया डेडीकेटेड डेंगू उपचार केंद्र, दूसरे अस्पतालों को रखा गया अलर्ट पर
कलेक्टर सिन्हा ने मरीजों के जांच और उपचार को लेकर पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए हुए हैं। जिला अस्पताल में डेंगू के लिए एक आइसोलेटेड वार्ड तैयार किया गया है। वहीं मेडिकल कॉलेज और शहर के निजी अस्पतालों को भी अलर्ट पर रखा गया है। जिससे मरीजों को त्वरित और बेहतर उपचार मिल सके।
डेंगू में डॉक्टरी सलाह और प्रबंधन के लिए कंट्रोल रूम स्थापित
डेंगू मरीजों को चिकित्सकीय सलाह और डेंगू प्रबंधन के लिए कंट्रोल रूम बनाया गया है। जिसमें चिकित्सकीय सलाह हेतु जिला मलेरिया अधिकारी डॉ.टी.जी.कुलवेदी मोबा.नं.94255-75680, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ.बी.पी.पटेल मोबा.नं.88392-68592, डॉ.पी.के.गुप्ता मोबा.नं.94252-52730, डॉ.प्रकाश चेतवानी मोबा.नं.97526-14877 की ड्यूटी लगायी गयी है। मरीज अथवा उनके परिजन उक्त डॉक्टरों से संपर्क कर सलाह ले सकते है। वहीं डेंगू प्रबंधन के लिए जिला कार्यक्रम प्रबंधक सुश्री रंजना पैंकरा मोबा.नं.79877-01654, शहरी कार्यक्रम प्रबंधक श्री पी.डी.बस्तिया मोबा.नं.75870-71775 से संपर्क कर सकते है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button