Uncategorised

धरमजयगढ़ में अवैध कोयला खनन का खुलासा: चैन माउंटेन मशीन बरामद, संगठित गिरोह की जानकारी

Advertisement
Advertisement
Advertisement

वन, राजस्व और खनिज विभाग की संयुक्त कार्रवाई में मिली बड़ी सफलता

धरमजयगढ़। जिले के बोरो इलाके में अवैध कोयला खनन का सनसनीखेज मामला सामने आया है। वन, राजस्व और खनिज विभाग की संयुक्त टीम ने दबिश देते हुए अवैध कोयला उत्खनन में प्रयोग हो रही चैन माउंटेन मशीन और जेसीबी बरामद की। खनिज विभाग के अधिकारी ने बताया कि यह कार्रवाई स्थानीय शिकायत और गुप्त सूचना के आधार पर की गई।

संगठित गिरोह के हाथ का संदेह

मिली जानकारी के अनुसार, बोरो और संगरा क्षेत्र में कुछ दिनों से स्थानीय नालों में भारी मशीनों की मदद से कोयला उत्खनन और भंडारण किया जा रहा था। ग्रामीणों ने बताया कि यह काम किसी संगठित गिरोह के आदेश पर किया जा रहा था, जो उच्च स्तर की पहुंच का हवाला देकर अवैध कारोबार चला रहा था।

अधिकारियों के पहुंचने से पहले गाड़ियां हटाई गईं

स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के मौके पर पहुंचने से पहले ही अवैध मशीनों को हटा दिया गया था। इसके बावजूद अधिकारियों ने लगातार छानबीन की और कड़ी मशक्कत के बाद चैन माउंटेन मशीन बरामद करने में सफलता हासिल की।

अब गाड़ी जब्त और कार्रवाई जारी

खनिज विभाग और वन विभाग की टीम अब बरामद मशीन और गाड़ी को जब्त कर वैधानिक कार्रवाई कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि अवैध कोयला खनन के मामलों पर कड़ा नजर रखा जाएगा और संगठित गिरोह के खिलाफ भी जांच जारी है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button