Uncategorised

गरियाबंद के युवा पर्वतारोही खेमराज साहू ने पतालसू पीक पर फहराया तिरंगा

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

गरियाबंद जिले के युवा पर्वतारोही खेमराज साहू ने एक बार फिर छत्तीसगढ़ का मान बढ़ाया है। भारी बर्फबारी और प्रशासनिक प्रतिबंधों के बीच उन्होंने माइनस 6 डिग्री तापमान में मनाली स्थित पतालसू पीक पर तिरंगा फहराया और ‘राजिम कुंभ कल्प मेला 2026’ का प्रचार किया।

कठिन परिस्थितियों में किया ट्रैक

जानकारी के अनुसार, खेमराज साहू सोलंग वैली (जिला कुल्लू, हिमाचल प्रदेश) से पतालसू पीक के लिए रवाना हुए थे, जिसकी ऊंचाई लगभग 13,900 फीट बताई जाती है।

3 फरवरी 2026 को अत्यधिक बर्फबारी के चलते कुल्लू जिला प्रशासन ने ऊंचाई वाले ट्रैक पर प्रतिबंध लगा दिया था। रास्ते में 8 से 10 फीट तक बर्फ जमी हुई थी। इसके बावजूद खेमराज और उनके साथियों ने एडवेंचर वैली के प्रशिक्षु माउंटेनियर के मार्गदर्शन में ट्रैक जारी रखा।

शगाडुग के जंगलों से होकर सीने तक जमी बर्फ को हटाते हुए उन्होंने लगभग 9,000 फीट की ऊंचाई तक सफल आरोहण किया और वहां तिरंगा लहराया।

‘राजिम कुंभ (कल्प) मेला 2026’ का प्रचार

ट्रैकिंग के दौरान खेमराज ने राजिम कुंभ कल्प मेला 2026 का प्रचार भी किया। उन्होंने छत्तीसगढ़ महतारी की छायाप्रति और तिरंगा ध्वज के साथ तस्वीरें साझा कर प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान और पर्यटन को बढ़ावा देने का संदेश दिया।

पहले भी कर चुके हैं उपलब्धि

  • वर्ष 2023 में केदारकंठा (लगभग 12,500 फीट) पर चढ़ाई कर गरियाबंद का प्रतिनिधित्व किया।
  • उनका नाम World Wide Book of Records में दर्ज है।
  • 2023 में रायपुर से गरियाबंद तक साइकिल यात्रा कर राजिम माघी पुन्नी मेला का प्रचार भी किया था।

खेमराज साहू की यह उपलब्धि न केवल साहस का प्रतीक है, बल्कि छत्तीसगढ़ की संस्कृति और पर्यटन को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम भी है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button