Uncategorised

छत्तीसगढ़ में होली पर शराब की दुकानें खुली रहेंगी, आबकारी नीति में बड़ी राहत

Advertisement
Advertisement
Advertisement


रायपुर (छत्तीसगढ़) – छत्तीसगढ़ सरकार ने होली से पहले शराब प्रेमियों के लिए बड़ी राहत दी है। इस बार त्योहार के दिन प्रदेश भर की शराब की दुकानें खुली रहेंगी, इसलिए लोगों को पहले से शराब स्टॉक करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

नई आबकारी नीति में बदलाव

सरकार ने इस वर्ष के लिए नई आबकारी नीति लागू की है। इस नीति के तहत प्रदेश में सात ड्राई डे में से तीन को समाप्त कर दिया गया है। इनमें होली, मुहर्रम और महात्मा गांधी निर्वाण दिवस शामिल हैं। इसके चलते अब होली के दिन शराब बिक्री पर कोई रोक नहीं रहेगी।

पहले पुलिस की सख्ती रहती थी

पहले होली के दिन शराब की दुकानें बंद रहती थीं। त्योहार की पूर्व संध्या पर पुलिस द्वारा सख्त निगरानी की जाती थी। कई जगहों पर चेकिंग के दौरान पहले से खरीदी गई शराब जब्त कर ली जाती थी, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। हर साल होली पर लोग यह पूछते रहते थे कि कहीं बची हुई शराब मिल जाए या नहीं।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button