Uncategorised

भिलाई में 17 वर्षीय छात्रा ने की आत्महत्या, बोर्ड परीक्षा से पहले उठाया आत्मघाती कदम

Advertisement
Advertisement
Advertisement


दुर्ग (छत्तीसगढ़) – जिले के भिलाई क्षेत्र में एक 17 वर्षीय छात्रा ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद से परिवार में मातम पसरा हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

जानकारी के अनुसार, घासीदास नगर निवासी नारायणी साहू कक्षा दसवीं की छात्रा थी और आत्मानंद विद्यालय (हाउसिंग बोर्ड, भिलाई) में पढ़ाई करती थी। वह अपने माता-पिता और चार बहनों के साथ रहती थी।

परीक्षा को लेकर थी आत्मविश्वास से भरी

परिजनों के मुताबिक, नारायणी सोमवार दोपहर करीब 3 बजे बोर्ड परीक्षा का एडमिट कार्ड लेकर घर लौटी थी। बड़ी बहन ने बताया कि वह अपनी पढ़ाई और परीक्षा की तैयारी को लेकर पूरी तरह आश्वस्त थी। उसे विश्वास था कि वह परीक्षा पास कर लेगी।

बताया गया कि सोमवार रात करीब 12 बजे तक वह अपनी बहनों के साथ पढ़ाई कर रही थी। लेकिन मंगलवार सुबह जब मां की नींद खुली तो उन्होंने नारायणी को फांसी के फंदे पर लटका हुआ पाया। यह दृश्य देखकर मां चीख पड़ीं। शोर सुनकर पिता और अन्य बहनें भी जाग गईं।

परिवार और आसपास के लोगों ने तुरंत जामुल थाना पुलिस को सूचना दी।

पुलिस जांच जारी

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अब तक पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button