रायपुर में पत्नी और बॉयफ्रेंड ने पति की हत्या, पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार

रायपुर। राजधानी रायपुर के खरोरा थाना क्षेत्र के ग्राम खसेरा में शनिवार को एक हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया। किशोर सारथी (27) की हत्या उसकी पत्नी रोशनी और उसके बॉयफ्रेंड लिलेश उर्फ मुरू ने मिलकर की। आरोपियों ने वारदात को हादसा दिखाने की कोशिश की थी, लेकिन पुलिस ने कुछ ही घंटे में मामले का खुलासा कर लिया और कुल 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया।
घटना की पूरी कहानी
जानकारी के अनुसार, किशोर की पत्नी रोशनी का पिछले एक साल से लिलेश उर्फ मुरू से प्रेम संबंध था। दोनों एक साथ रहना चाहते थे। इसके चलते उन्होंने किशोर सारथी को रास्ते से हटाने की योजना बनाई।
28 फरवरी की सुबह किशोर का शव ग्राम मांठ स्थित सागौन वाटिका के पास संदिग्ध हालत में मिला। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस, डॉग स्क्वॉड और FSL टीम मौके पर पहुंचे। सड़क किनारे शव देखकर परिजनों ने हत्या की आशंका जताई।
जांच में सामने आया कि यह कोई सामान्य हादसा नहीं था। 27 फरवरी की रात रोशनी ने साजिश के तहत पति को बहन को लेने के बहाने अकेला भेजा। रास्ते में लिलेश और उसके साथी अजय, राज, कुलदीप और देवेंद्र कुमार थार वाहन लेकर घात लगाए बैठे थे। जैसे ही किशोर सागौन वाटिका के पास आया, आरोपियों ने थार से जोरदार टक्कर मारी। चोटें इतनी गंभीर थीं कि किशोर मौके पर ही दम तोड़ दिया।
पुलिस कार्रवाई और गिरफ्तारी
पुलिस ने रोशनी से पूछताछ की, जिसमें उसने अपने प्रेम संबंध और हत्या की साजिश का खुलासा किया। इसके बाद पुलिस ने लिलेश और उसके तीन साथी अजय, राज, कुलदीप व देवेंद्र कुमार को गिरफ्तार किया। सभी आरोपियों के खिलाफ हत्या और अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।






