Uncategorised

भारत–कनाडा संबंधों में नई ऊर्जा: पीएम मोदी ने मार्क कार्नी का किया स्वागत

Advertisement

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी का भारत आगमन पर स्वागत करते हुए कहा कि दोनों देशों के संबंधों में नई ऊर्जा आई है। कार्नी चार दिवसीय भारत दौरे पर हैं।

संयुक्त बयान के दौरान पीएम मोदी ने कहा, “दुनिया में बहुत कम लोग हैं जिनके सीवी में दो देशों में सेंट्रल बैंकिंग लीडरशिप शामिल है। हमारी पहली मुलाकात के बाद से हमारे रिश्तों में एनर्जी आई है, आपसी भरोसा और पॉजिटिविटी बढ़ी है।”


2030 तक 50 बिलियन डॉलर ट्रेड का लक्ष्य

प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि दोनों देशों ने आपसी संबंधों को अगले स्तर की साझेदारी में बदलने पर चर्चा की है। उन्होंने कहा कि भारत और कनाडा ने वर्ष 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को 50 बिलियन डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य तय किया है।

उन्होंने यह भी घोषणा की कि व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते (Comprehensive Economic Partnership Agreement) को जल्द अंतिम रूप देने पर सहमति बनी है। इससे निवेश और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।


टेक्नोलॉजी, ऊर्जा और मिनरल्स पर समझौते

भारत और कनाडा ने कई अहम समझौता ज्ञापनों (MoUs) पर हस्ताक्षर किए। इन समझौतों में टेक्नोलॉजी और इनोवेशन में सहयोग, रिन्यूएबल एनर्जी को बढ़ावा देने तथा महत्वपूर्ण खनिजों और यूरेनियम सप्लाई पर साझेदारी शामिल है।


मार्क कार्नी ने की संबंधों की सराहना

कनाडा के पीएम मार्क कार्नी ने अपने संबोधन में भारत के साथ बढ़ते रिश्तों की सराहना की। उन्होंने कहा, “पिछले वर्ष कनाडा और भारत की सरकारों के बीच जितना जुड़ाव हुआ है, उतना दो दशकों से अधिक समय में नहीं हुआ।”

कार्नी ने कहा कि दोनों देशों ने न केवल रिश्तों को नया आयाम दिया है, बल्कि नई उम्मीद, स्पष्ट फोकस और दूरदर्शिता के साथ एक मजबूत साझेदारी की दिशा में कदम बढ़ाया है।

भारत और कनाडा के बीच यह दौरा द्विपक्षीय संबंधों को नई दिशा देने और रणनीतिक सहयोग को मजबूत करने की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button