Uncategorised

भारत ने ईरान के साथ ऊर्जा और माल की सुरक्षित आपूर्ति पर बल दिया

Advertisement

नई दिल्ली। भारत ने पश्चिम एशिया की वर्तमान स्थिति के मद्देनजर ईरान से ऊर्जा और माल के निर्बाध आवागमन के महत्व पर जोर दिया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने नई दिल्ली में आयोजित अंतर-मंत्रालय संवाददाता सम्मेलन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेशकियन से बातचीत में क्षेत्र में भारतीय नागरिकों की सुरक्षा और निर्बाध आपूर्ति को अपनी प्राथमिकता बताया।

होर्मुज जलडमरूमध्य में भारतीय जहाज

पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय के विशेष सचिव राजेश कुमार सिन्हा ने जानकारी दी कि होर्मुज जलडमरूमध्य के पश्चिम में भारतीय ध्वज वाले 24 जहाज और पूर्व में तीन जहाज मौजूद हैं।

पेट्रोल, डीजल और एलपीजी आपूर्ति

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने कहा कि भारत पेट्रोल और डीजल उत्पादन में आत्मनिर्भर है। सभी तेल शोधन कारखाने पूरी क्षमता से कार्य कर रहे हैं और कच्चे तेल का पर्याप्त भंडार मौजूद है। उन्होंने बताया कि घरेलू पीएनजी और सीएनजी की आपूर्ति बिना किसी कटौती के जारी है। एलपीजी की स्थिति पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि 25 हजार वितरक किसी कमी के बिना प्रतिदिन 50 लाख सिलेंडर वितरित कर रहे हैं।

एलपीजी बुकिंग के लिए चेतावनी

सूचना और प्रसारण मंत्रालय के संयुक्त सचिव सेंथिल राजन ने लोगों से अपील की कि एलपीजी की बुकिंग केवल आधिकारिक माध्यमों से करें और ऑनलाइन ठगी के प्रति सतर्क रहें।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button