Uncategorised

रायगढ़ : एनआरवीएस फैक्ट्री में फर्नेस ब्लास्ट, तीन मजदूर झुलसे – एक की हालत गंभीर

Advertisement



रायगढ़। जिले के पूंजीपथरा थाना क्षेत्र स्थित एनआरवीएस (NRVS) फैक्ट्री में शुक्रवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। फर्नेस ब्लास्ट की घटना में तीन मजदूर झुलस गए, जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायल मजदूरों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।

जानकारी के अनुसार, तराईमाल स्थित एनआरवीएस प्लांट में रोजाना की तरह लोहे को गलाने का कार्य चल रहा था। सुबह करीब 7 बजे अचानक SMS फर्नेस में जोरदार धमाका हुआ। हादसे के समय पास में काम कर रहे मजदूर इसकी चपेट में आ गए।

घटना में झुलसे मजदूरों में रामनारायण यादव (40 वर्ष), निवासी आजमगढ़ (उत्तर प्रदेश), गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर रेफर किया गया है। वहीं दो अन्य मजदूरों को जिंदल फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

हादसे की जानकारी मिलते ही प्लांट प्रबंधन और पुलिस मौके पर पहुंची। पूंजीपथरा थाना प्रभारी राकेश मिश्रा ने बताया कि घटना में एक मजदूर गंभीर रूप से झुलसा है जबकि दो अन्य को हल्की चोटें आई हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button