छत्तीसगढ़

समर स्पेशल ट्रेन 2026: गोंदिया से रक्सौल तक चलेगी साप्ताहिक ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी राहत

Advertisement

रायपुर। ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने बड़ी सुविधा दी है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल से गोंदिया से रक्सौल के बीच साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है।

25 अप्रैल से शुरू होगी स्पेशल ट्रेन, 10-10 फेरे तय
रेलवे के अनुसार गाड़ी संख्या 08867 (गोंदिया–रक्सौल) साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन 25 अप्रैल 2026 से 27 जून 2026 तक प्रत्येक शनिवार को गोंदिया से रवाना होगी। वहीं वापसी में गाड़ी संख्या 08868 (रक्सौल–गोंदिया) 26 अप्रैल से 28 जून 2026 तक प्रत्येक रविवार को रक्सौल से शाम 7:10 बजे प्रस्थान करेगी। दोनों दिशाओं में कुल 10-10 फेरे लगाए जाएंगे।

20 कोच वाली ट्रेन, सभी वर्गों के यात्रियों को सुविधा
इस समर स्पेशल ट्रेन में कुल 20 आईसीएफ कोच लगाए जाएंगे, जिनमें 2 एसएलआरडी, 4 सामान्य, 10 शयनयान (स्लीपर) और 4 थर्ड एसी कोच शामिल हैं। इससे अलग-अलग वर्ग के यात्रियों को यात्रा में सहूलियत मिलेगी।

इन प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी ट्रेन
यह ट्रेन गोंदिया, डोंगरगढ़, राजनांदगांव, दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर, चांपा, रायगढ़, झारसुगुड़ा, राउरकेला, रांची, बोकारो स्टील सिटी, बरौनी, दरभंगा, समस्तीपुर और सीतामढ़ी होते हुए रक्सौल तक जाएगी।

गर्मी में यात्रियों को बड़ी राहत
रेलवे का यह निर्णय खासतौर पर गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करने और यात्रा को सुगम बनाने के लिए लिया गया है। इससे लंबी दूरी के यात्रियों को अतिरिक्त विकल्प मिलेगा और कंफर्म टिकट मिलने की संभावना भी बढ़ेगी।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button