छत्तीसगढ़

रायगढ़ में विकास कार्यों की सौगात: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने करोड़ों के कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन किया

Advertisement

रायगढ़। रायगढ़ जिले के ग्रामीण अंचलों में बुनियादी सुविधाओं और अधोसंरचना विकास को नई गति देते हुए वित्त मंत्री एवं विधायक ओ.पी. चौधरी ने विभिन्न ग्रामों में करोड़ों रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। ‘गांव चलो अभियान’ के तहत क्षेत्र के प्रवास पर पहुंचे मंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य विकास को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है।

सड़क निर्माण से बढ़ेगी कनेक्टिविटी
ग्राम सूरजगढ़ में करीब 192.92 लाख रुपये की लागत से निर्मित सूरजगढ़-पडिगांव से तेलीपाली सड़क का लोकार्पण किया गया। इस सड़क के बनने से क्षेत्र में आवागमन आसान होगा और ग्रामीणों को बड़ी राहत मिलेगी।

ग्राम टिनमिनी में विकास कार्यों की श्रृंखला
ग्राम टिनमिनी में 12 लाख रुपये की लागत से शेड और 5.20 लाख रुपये की लागत से विक्रम घर से स्कूल तक सीसी रोड का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर कक्षा 12वीं की छात्रा अंजली सतपति को उनकी शैक्षणिक उपलब्धि के लिए सम्मानित किया गया।

नावापाली और पडिगांव में सामुदायिक सुविधाएं मजबूत
ग्राम पंचायत नावापाली में 7.50 लाख रुपये की लागत से सांस्कृतिक शेड का लोकार्पण किया गया, जिससे सामाजिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों के लिए बेहतर व्यवस्था मिलेगी। वहीं पडिगांव में जगन्नाथ मंदिर के पास 7 लाख रुपये की लागत से शेड का लोकार्पण किया गया। साथ ही 20 लाख रुपये की लागत से बनने वाले सामुदायिक भवन और चौहान मोहल्ला में 10 लाख रुपये की लागत से शेड निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया।

गुडू में सड़क विकास को बढ़ावा
ग्राम गुडू के वार्ड क्रमांक 01 में 10 लाख रुपये की लागत से सीसी रोड का लोकार्पण किया गया, वहीं 10.40 लाख रुपये की लागत से बनने वाली एक अन्य सड़क का भूमिपूजन किया गया।

चौपाल में सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं
वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने टिनमिनी सहित अन्य गांवों में चौपाल लगाकर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। उन्होंने समस्याएं सुनते हुए अधिकारियों को त्वरित और गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

ग्रामीण विकास को मिलेगी नई गति
मंत्री ने कहा कि इन विकास कार्यों से न केवल बुनियादी सुविधाओं में सुधार होगा, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button