Uncategorised

ग्रेटर नोएडा बस हादसा: दो स्कूल बसों की टक्कर, 8 बच्चे गंभीर घायल

Advertisement

ग्रेटर नोएडा/दादरी, 13 अप्रैल Greater Noida के दादरी क्षेत्र में सोमवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। रूपवास गांव के पास आमने-सामने से दो स्कूल बसों की टक्कर में कई बच्चे घायल हो गए, जिनमें 8 की हालत गंभीर बताई जा रही है।


आमने-सामने भिड़ीं दो स्कूल बसें

हादसा दादरी थाना क्षेत्र के आमका रोड पर हुआ, जब Jesus Mary School की बस बच्चों को लेकर जा रही थी। इसी दौरान सामने से आ रही Ramagya School की बस से उसकी जोरदार टक्कर हो गई।
बताया जा रहा है कि रामाज्ञा स्कूल की बस खाली थी, जबकि दूसरी बस में करीब 25 बच्चे सवार थे।


हादसे के बाद मची चीख-पुकार

टक्कर के बाद बस में सवार बच्चों में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद राहगीरों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और बच्चों को बस से बाहर निकालकर नजदीकी अस्पताल पहुंचाया।


8 बच्चों की हालत गंभीर, अन्य को मामूली चोटें

इस हादसे में 8 बच्चों को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि अन्य बच्चों को हल्की चोटें आईं। हल्के घायलों को उनके परिजन घर ले गए, वहीं गंभीर रूप से घायल बच्चों का अस्पताल में इलाज जारी है।
दोनों बस चालकों के घायल होने की भी जानकारी सामने आई है।


पुलिस जांच में जुटी, परिजनों को दी गई सूचना

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है। साथ ही बच्चों के परिजनों को भी तत्काल जानकारी दी गई। पुलिस दुर्घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।¹

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button