रायगढ़

हॉकी-रायगढ़ जिले का पुनर्गठन।

सिंहघोष/रायगढ़ खेल भावना से परिपूर्ण होने से शरीर स्वास्थ्य एव हष्ट-पुष्ट होता है और जब खेल मैदानों पर खेलने के लिए खिलाड़ी उपस्थित होता है तो खेल के अनुसार दर्शकों की वाहवाही भी लूटता है उनमें से एक देश के कोने-कोने और गांव गांव में खेले जाने वाला खेल हॉकी है विगत दिनों रायगढ़ जिले के खिलाड़ियों रायगढ़ जिले के हॉकी के खिलाड़ियों का समागम हुआ और पूर्व से चले आ रहे हॉकी खिलाड़ियों की संस्था हॉकी रायगढ़ का पुनर्गठन किया गया आप सभी को ज्ञात हो कि अविभाजित रायगढ़-जशपुर जिले मे अनेकों विश्व प्रसिद्ध हॉकी खिलाड़ियों का जन्म हुआ और इन खिलाड़ियों ने अविभाजित रायगढ़-जशपुर जिले का नाम रोशन किया या यह कह लीजिए कि अविभाजित रायगढ़ जिला रायगढ़ जशपुर जिले से ओलंपिक में खिलाड़ियों ने उपस्थिति दर्ज कराई न्यूनतम सुविधा साधन ने इस खेल की गति को नहीं रोका और हमारे वरिष्ठजनों ने नंगे पांव व बांस से बनी हॉकी से भी खेल कर प्रदेश से देश में नाम कमाया। विगत दिनों इस संस्था हॉकी-रायगढ़ का पुनर्गठन किया गया जिसकी कार्यकारिणी की स्वीकृति छत्तीसगढ़-हॉकी से प्राप्त होने के पश्चात इस प्रकार है सरंक्षक जिला कलेक्टर रायगढ़ और जिला पुलिस अधीक्षक रायगढ़,अध्यक्ष अनिल अग्रवाल, उपाध्यक्ष सर्वश्री सतीश पांडे,अभिषेक गुप्ता,दुर्गेश शर्मा, सचिव प्रोफेसर तापस चटर्जी,सहसचिव सर्वश्री रोमानस कुजूर,भुनेश्वर यादव, अनूप टोप्पो,बलराम साहू सुरेश दीक्षित कोषाध्यक्ष वैद्यनाथ गुप्ता आदि सर्वसम्मति से पदाधिकारी बने।पूर्व में दिनांक 8 मार्च2020 को हुई बैठक में तत्कालीन अध्यक्ष स्वर्गीय लक्ष्मण सिंह ठाकुर जी को के आसमयिक स्वर्गवास पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई तदोपरांत छत्तीसगढ़ हॉकी के अध्यक्ष एवं सचिव की अनुमति से उपरोक्त नई कार्यकारिणी गठन किया गया इस बैठक में लगभग 20 सदस्य उपस्थित थे जिसमे कार्यकारिणी व अन्य पदाधिकारियों के मनोनयन के लिए अध्यक्ष एवं सचिव को अधिकार दिया छत्तीसगढ़-हॉकी के अध्यक्ष फिरोज अंसारी व सचिव मनीष श्रीवास्तव ने उपरोक्त कार्यकारिणी को प्रदेश कार्यालय से अनुशंसित कर स्वीकृति प्रदान की है। हॉकी रायगढ़ के सचिव व पूर्व नेशनल हाकी खिलाड़ी तापस चटर्जी ने हॉकी प्रेमी व खेल प्रेमी जनों को सुनिश्चित करवाया कि कॅरोना-19 के लॉकडाउन के पश्चात हॉकी खेल का नए आगंतुक खिलाड़ियों को हॉकी की कोचिंग दिलवाई जाएगी और जिला एवं प्रदेश स्तर के टूर्नामेंट रायगढ़ में करवाए जाएंगे। हॉकी छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष फिरोज अंसारी और सचिव मनीष श्रीवास्तव ने रायगढ़-हॉकी को बधाई प्रेषित की है और संस्था से उम्मीद जताई है कि अविभाजित रायगढ़-जशपुर जिले का जिस प्रकार से विश्व में हॉकी खेल में नाम था वैसे ही नाम भविष्य में यहां पर जन्म लेने वाले खिलाड़ी हॉकी खेल कर कमाएगे।

तापस चटर्जी
सचिव
हॉकी-रायगढ़ जिला

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button