Uncategorised

दिल्ली के विवेक विहार में भीषण आग: 6 फ्लैट जलकर खाक, 9 लोगों की मौत, कई घायल

Advertisement

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के विवेक विहार इलाके में देर रात एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां एक रिहायशी इमारत के 6 फ्लैटों में अचानक भीषण आग लग गई। इस हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

देर रात 3:47 बजे मिली आग की सूचना

दमकल विभाग को रात करीब 3:47 बजे आग लगने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और राहत व बचाव कार्य शुरू किया गया। पुलिस और फायर टीमों ने मिलकर इमारत में फंसे लोगों को बाहर निकाला।

8 परिवार रहते थे इमारत में

जानकारी के अनुसार, जिस बिल्डिंग में आग लगी वहां कुल 8 परिवार रह रहे थे। आग दूसरी, तीसरी और चौथी मंजिल तक फैल गई थी। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान 10 से 15 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया, जिनमें से दो को मामूली चोटें आईं और उन्हें गुरु तेग बहादुर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

12 दमकल गाड़ियां मौके पर

घटनास्थल पर 12 दमकल गाड़ियां, पुलिस, क्राइम टीम, डीडीएमए स्टाफ और ट्रैफिक पुलिस तैनात रही। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है, हालांकि सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है।

पुलिस कर रही जांच

पुलिस के अनुसार, रात 3:48 बजे सूचना मिलते ही अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद होगी।

हाल ही में गाजियाबाद में भी हुआ था बड़ा हादसा

गौरतलब है कि हाल ही में गाजियाबाद के इंदिरापुरम स्थित गौड़ ग्रीन एवेन्यू में भी भीषण आग लगी थी, जिसने कई मंजिलों को अपनी चपेट में ले लिया था और धुआं दूर-दूर तक फैल गया था।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button