छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: कोरबा में एनसीसी कैडेट्स को फायर सेफ्टी का विशेष प्रशिक्षण, आग से बचाव के गुर सिखाए गए

Advertisement

बुधवार की सुबह बुधवारी स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में आयोजित एनसीसी कैंप में फायर सेफ्टी को लेकर विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ। कैंप में छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से आए 452 महिला-पुरुष कैडेट्स और 12 अधिकारियों व अनुदेशकों को व्याख्यान एवं डेमो के जरिए आग लगने के कारण और बचाव के उपायों की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कैडेट्स को यह बताना था कि आग लगने के दौरान कब, कैसे और किन परिस्थितियों में उस पर काबू पाया जा सकता है। विशेषज्ञों ने बताया कि छोटी सी लापरवाही भी बड़े अग्निकांड का रूप ले सकती है। इसलिए समय रहते सही कदम उठाना जरूरी है। प्रशिक्षण में लिक्विड, फॉग मशीन और पानी से आग बुझाने के तरीकों का लाइव डेमो दिया गया। बताया गया कि किस तरह की आग में कौन सा उपकरण इस्तेमाल करना चाहिए।
गर्मी बढ़ने के साथ जिले में आगजनी की घटनाएं भी बढ़ रही हैं। ऐसे में इस प्रशिक्षण को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अधिकारियों ने कहा कि इस प्रशिक्षण से आने वाले दिनों में कैडेट्स न सिर्फ खुद सुरक्षित रहेंगे, बल्कि समाज में भी लोगों को जागरूक कर सकेंगे। समय पर सही निर्णय लेकर आग लगने की घटना पर काबू पाया जा सकता है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button