छत्तीसगढ़

ओपी चौधरी का जन्मदिन : भाजपा नेता किशोर देवांगन ने रायगढ़ पहुंचकर मंत्री को दी बधाई

Advertisement
Advertisement
कैबिनेट मंत्री ओ.पी. चौधरी के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने रायगढ़ कार्यालय पहुंचकर जन्मदिवस की बधाई दी। 

नवापारा-राजिम। छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री ओ.पी. चौधरी के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने रायगढ़ कार्यालय पहुंचकर जन्मदिवस की बधाई दी। साथ ही मंत्री ओ.पी. चौधरी के करीबी किशोर देवांगन अपने समर्थकों के साथ रायगढ़ स्थित श्री चौधरी के अधिकृत कार्यालय शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की।

मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किशोर और उनके साथ नवापारा से 200 किलोमीटर दूर से रायगढ़ आए उनके युवा समर्थकों का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें अपने हाथों से मिठाई खिलाई और जनहित में किशोर की तरह पूरी ईमानदारी से कार्य करते रहने की नसीहत दी।

Cabinet Minister O.P. Choudhary

लक्ष्य को जुनून बनाओ और उसे हासिल करो – किशोर देवांगन

किशोर देवांगन ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि,  मंत्री ओ.पी. चौधरी उनके मार्गदर्शक और बड़े भाई हैं। लगभग 15 साल से उनके साथ जुड़ाव रहा है, लेकिन आज भी वे उन्हें छोटे भाई के रूप में बराबर मान देते हैं। प्रदेश के हजारों युवाओं की तरह मैने भी उनसे यह सीखा है कि अपने लक्ष्य को जुनून बनाओ और उस लक्ष्य को हासिल करो। श्री चौधरी के प्रशासनिक और राजनीतिक कुशलता के बारें में प्रदेश का बच्चा-बच्चा जानता है। उनकी सोच आईने की तरह साफ है कि किसी भी तरह छत्तीसगढ़ को विकसित राज्य बनाया जाए। अपनी सोच को मूर्त रूप देने के लिए वे दिन-रात एक किए रहते हैं ।

साय सरकार के दौरान छत्तीसगढ़ एक भरोसेमंद राज्य बना है 
उन्होंने ने कहा कि, विष्णु देव साय सरकार के दौरान छत्तीसगढ़ एक भरोसेमंद राज्य बना है तो उसमें श्री चौधरी की महत्वपूर्ण भूमिका है। आने वाले वर्षों में छत्तीसगढ़ एक विकसित राज्य भी बन जाएगा। फर्श से अर्श तक पहुंचे श्री चौधरी आज भी मिट्टी से जुड़े हुए व्यक्तित्व हैं, जिसके चलते प्रदेश के युवा ही नहीं बल्कि हर वर्ग के लोग उनके कायल हैं। बताना जरूरी है कि, किशोर, हर साल श्री चौधरी के जन्मदिवस पर उन्हें बधाई देने रायगढ़ स्थित उनके गृह ग्राम जाते रहे हैं।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button