छत्तीसगढ़

जशपुर का सरडीह गांव राष्ट्रीय स्तर पर चमका : ‘स्वच्छ एवं हरियाली ग्राम’ श्रेणी में प्राप्त किया तीसरा स्थान, मिला 25 लाख का पुरस्कार

Advertisement
Advertisement
जशपुर जिले के सरडीह गांव ने राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। ‘स्वच्छ एवं हरियाली ग्राम’ श्रेणी में तीसरा स्थान प्राप्त करने पर 25 लाख रुपये का पुरस्कार मिला।

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में बगीचा विकासखंड का आदिवासी गांव सरडीह राष्ट्रीय स्तर पर चमका है। स्वच्छता, हरियाली और सतत विकास के उत्कृष्ट कार्यों के लिए पंचायत को देश में संयुक्त तीसरा स्थान मिला है। इस उपलब्धि पर 25 लाख रुपये की पुरस्कार राशि भी प्रदान की गई।

सरपंच और सचिव ने ग्रहण किया सम्मान 
सरडीह गांव ने पूरे छत्तीसगढ़ का मान बढ़ाया। पंचायती राज मंत्रालय के पंडित दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सतत विकास पुरस्कार में ‘स्वच्छ एवं हरियाली ग्राम’ श्रेणी में राष्ट्रीय स्तर पर संयुक्त तीसरा स्थान हासिल किया। नई दिल्ली में आयोजित समारोह में सरपंच रामजी राम भगत और सचिव ईश्वर प्रसाद यादव ने सम्मान ग्रहण किया। पंचायत को 25 लाख रुपये की पुरस्कार राशि से सम्मानित किया गया।

पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गर्व की बात
स्वच्छता, जल संरक्षण, हरियाली, सौर ऊर्जा के उपयोग और ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी ने सरडीह को यह बड़ी पहचान दिलाई। 25 लाख का राष्ट्रीय पुरस्कार देश में संयुक्त तीसरा स्थान है। कलेक्टर रोहित व्यास ने पंचायत और ग्रामीणों को बधाई देते हुए इसे जिले की अन्य पंचायतों के लिए प्रेरणादायक बताया।सरडीह की यह सफलता जशपुर ही नहीं, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गर्व की बात है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button