छत्तीसगढ़संपर्क

राजनांदगांव:- पुलिस का फरार वारंटीयों के विरूद्ध विशेष अभियान…।।

Advertisement
Advertisement
Advertisement

अभियान कार्यवाही में राजनांदगांव पुलिस के अलग-अलग थानों के 25 टीम में सैकड़ों अधि./कर्म. थे शामिल..। जिले के विभिन्न अपराधो के कुल 160 स्थायी वारंटों की तामिली की जाकर आरोपियों को किया गया गिरफ्तार..।।

सिंहघोष/राजनांदगांव-13.02.22 पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह द्वारा दिनांक 12.02.2022 को राजनांदगांव पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को स्थायी वारंटो की तामिली के निर्देश दिये गये थे। जिसके तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय महादेवा के पर्यवेक्षण में नगर पुलिस अधीक्षक व समस्त एस.डी.ओ.पी. के नेतृत्व में थाना प्रभारियों द्वारा अपने थाना के बलों के साथ स्थायी वारंटों की तामिली हेतु फरार वारंटीयों के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया गया, इस अभियान के तहत् विभिन्न अपराधों में माननीय न्यायालय से जारी स्थाई एवं गिरफ्तारी वारंट के कुल 160 वारंटों की तामिली किया गया एवं आरोपियों को संबंधित न्यायालयों में पेश किया जावेगा। इस अभियान में राजनांदगांव पुलिस की 25 टीम विभिन्न क्षेत्रों में वारंटियों की पतासाजी कर रही है आने वाले दिनों में स्थायी वारंट एवं गिरफ्तारी वारंटों की तामिली की संख्या 200 से पार होने की संभावना है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button