छत्तीसगढ़

कवर्धा-रायपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बड़ा हादसा: मजदूरों से भरी बस पलटी, कई घायल, बड़ा हादसा टला

Advertisement
Advertisement
Advertisement

स्टेयरिंग फेल होने से अनियंत्रित हुई बस, पनेका के पास सड़क किनारे गिरी, 50–60 मजदूर थे सवार

कवर्धा (छत्तीसगढ़)। कवर्धा–रायपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर ग्राम पनेका के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई जब मजदूरों से भरी एक यात्री बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और स्थानीय लोग तुरंत राहत कार्य में जुट गए।

स्टेयरिंग फेल होने से चालक ने खोया नियंत्रण, बस पलटी

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बस के स्टेयरिंग में अचानक तकनीकी खराबी आने से चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा, जिसके चलते यह दुर्घटना हुई। बस सड़क किनारे पलट गई और यात्रियों में हड़कंप मच गया।

50 से 60 मजदूर दिल्ली जा रहे थे, कई घायल

बताया जा रहा है कि बस में करीब 50 से 60 मजदूर सवार थे, जो कवर्धा, बेमेतरा और नवागढ़ क्षेत्र के निवासी हैं। सभी मजदूर रोजगार के लिए दिल्ली जा रहे थे। हादसे में कई मजदूर घायल हुए हैं, हालांकि किसी की गंभीर हालत या जनहानि की पुष्टि नहीं हुई है।

गड्ढे की वजह से टला बड़ा हादसा

स्थानीय लोगों के अनुसार जिस स्थान पर बस पलटी, वहां सड़क किनारे गड्ढा होने के कारण बस पूरी तरह नीचे की ओर टिक गई, जिससे यात्री समय रहते बाहर निकल सके। यदि यह स्थिति नहीं होती तो हादसा और भी भयावह हो सकता था।

राहत-बचाव कार्य जारी, पुलिस जांच में जुटी

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार दिया जा रहा है। दुर्घटनाग्रस्त बस “नफीस बस सर्विस” की बताई जा रही है।

 

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button