Uncategorised

“रोहन आत्महत्या कांड” में परिजनों को न्याय दिलाने सर्वसमाज आगे आये – करण

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रायगढ़। बीते कल कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित बंदे अली फातमी कॉलोनी में फांसी लगाकर खुदकुशी करने वाले मामले में श्याम भक्त करण चौधरी ने मृतक रोहन देवांगन को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके शांतिपूर्ण बैकुंठ गमन की कामना की।

युवा श्याम भक्त करण चौधरी ने कहा कि इस असीम दुख की घड़ी में पूरा रायगढ़ पीड़ित परिवार के साथ है और उन्हें इस दुःखद घटना की जानकारी सोशल मीडिया और स्थानीय अखबार से मिली है जिसे पढ़कर उन्हें निजी स्तर पर गहरा दुःख पहुंचा है और वे चाहते है कि अगर इस बात में तनिक भी सच्चाई है कि मृतक रोहन देवांगन ने सट्टा खाईवालों और उनके गुर्गों द्वारा किये तकादे से त्रस्त होकर खुदकुशी की है…?

तो इस मामले में शहर के सर्वसमाज खासकर देवांगन समाज को खुलकर आगे आना चाहिए और मृतक के परिजनों को न्याय दिलाने में अपनी अहम भूमिका निभानी चाहिए, जैसा कि 3 वर्ष पूर्व युवा कारोबारी मयंक मित्तल के आत्महत्या मामले में सर्वसमाज ने मृतक और उसके परिजनों को न्याय दिलाने में अग्रणी भूमिका निभाई थी।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button