रायगढ़

NTPC लारा में बालिका सशक्तिकरण अभियान GEM-2026 का भव्य समापन, 250 बालिकाओं के उज्ज्वल भविष्य की नई उड़ान

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पाँच वर्षों की यात्रा में ग्रामीण बालिकाओं को मिला आत्मविश्वास, शिक्षा और जीवन कौशल का मजबूत आधार

लारा, रायगढ़। NTPC लिमिटेड की प्रमुख कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) पहल बालिका सशक्तिकरण अभियान GEM-2026 का भव्य समापन समारोह NTPC लारा में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में NTPC लिमिटेड के निदेशक (ईंधन) श्री शिवम श्रीवास्तव तथा श्रीमती मीनाक्षी श्रीवास्तव, वरिष्ठ सदस्य, संयुक्त महिला समिति ने मुख्य रूप से सहभागिता कर प्रतिभागी बालिकाओं का उत्साहवर्धन किया और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

बालिका सशक्तिकरण अभियान से 13,000 से अधिक बालिकाओं को मिला लाभ

NTPC द्वारा वर्ष 2018 में शुरू किया गया बालिका सशक्तिकरण अभियान देश की एक प्रमुख सामाजिक पहल बन चुका है। इस अभियान का उद्देश्य बालिकाओं को शिक्षा, स्वास्थ्य जागरूकता, जीवन कौशल, व्यक्तित्व विकास और आत्मनिर्भरता के माध्यम से सशक्त बनाना है। अब तक इस पहल से देशभर में 13,000 से अधिक बालिकाएं लाभान्वित हो चुकी हैं।

NTPC लारा में 2022 से चल रहा अभियान, 250 बालिकाओं को मिला प्रशिक्षण

NTPC लारा वर्ष 2022 से इस अभियान का सफल संचालन कर रहा है। अब तक परियोजना क्षेत्र के आसपास के गांवों की लगभग 250 बालिकाएं इस पहल से लाभान्वित हो चुकी हैं। वर्ष 2026 में चयनित 90 बालिकाओं ने एक माह के आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लिया, जिसमें उन्हें योग, आत्मरक्षा, डिजिटल साक्षरता, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता, खेलकूद, कला एवं शिल्प तथा व्यक्तित्व विकास का प्रशिक्षण दिया गया।

बालिकाओं में आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का हुआ विकास

प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, अनुशासन और आत्मनिर्भरता विकसित करना रहा। कार्यक्रम के दौरान बालिकाओं ने विभिन्न जीवनोपयोगी गतिविधियों में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

NTPC का सामाजिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान

परियोजना प्रमुख श्री सुभाष ठाकुर ने कहा कि NTPC लारा केवल ऊर्जा उत्पादन ही नहीं, बल्कि सामाजिक विकास और सामुदायिक सशक्तिकरण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसी पहलें समाज में सकारात्मक बदलाव लाने और भविष्य की पीढ़ी को मजबूत बनाने में सहायक हैं।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

समारोह का मुख्य आकर्षण बालिकाओं द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम रहा। लोकनृत्य, योग प्रदर्शन, आत्मरक्षा और नाट्य प्रस्तुतियों के माध्यम से बालिकाओं ने अपने प्रशिक्षण का शानदार प्रदर्शन किया, जिसने उपस्थित जनसमूह को प्रभावित किया।

बालिकाओं को मिला सम्मान

कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागी बालिकाओं को प्रमाण पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। पूरा कार्यक्रम उत्साह, प्रेरणा और उपलब्धि के माहौल में सम्पन्न हुआ

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button