अपराध

सुभाष चौक खरसिया स्थित आनंद ज्वैलर्स में हुई 2 लाख की उठाईगिरी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

सिंहघोष/रायगढ़-खरसिया। शहर के ह्रृदय स्थल सुभाष चौक पर स्थित आनंद ज्वैलर्स में आज सुबह लगभग 10.45 – 11 बजे के बीच 2 चोरों ने लगभग 2 लाख रुपये के ज्वैलरी चोरी कर लिए।

मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह लगभग 10.45 – 11 बजे के बीच सुभाष चौक स्थित आनंद ज्वेलर्स में 2 चोर ग्राहक बनकर सामान लेने पहुंचे, जहां दुकान के संचालक विजय कुमार शर्मा से सामान लेने के बहाने लगभग 2 लाख के ज्वैलरी पर हाथ साफ कर दिया।इधर घटना की भनक जैसे ही दुकान संचालक को मिली, उसने तत्काल खरसिया चौकी पुलिस को इसकी सूचना दी। जहां खरसिया चौकी पुलिस ज्वैलरी दुकान पहुंचकर, दुकानदार तथा आसपास घटना के बारे में पूंछतांछ करने लगी। वही दुकान तथा आसपास के सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है। वही आरोपियों का चित्र सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गया है।बहरहाल मामले में पुलिस खरसिया के चारों ओर नाकेबंदी कर दी है और उठाई गिरोह की तलाश शुरू कर दी है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button