छत्तीसगढ़
Bemetara Head Constable Rishwat : बेमेतरा में हेड कॉन्स्टेबल रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, ACB ने खम्हारिया थाने में की कार्रवाई

Bemetara Head Constable Rishawat Case: छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के खम्हारिया थाने में हेड कॉन्स्टेबल रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। ACB टीम ने थाने में ड्यूटी के दौरान ट्रैप की कार्रवाई को अंजाम दिया है।
घूस लेते हेड कॉन्स्टेबल गिरफ्तार
जानकारी के अनुसार, ACB की टीम ने प्लानिंग के तहत तरीके से थान खम्हरिया थाना में दबिश दी और आरोपी प्रधान आरक्षक अजय लहरे को 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
कार्रवाई जारी
एसीबी टीम ने कार्रवाई करने के दौरान थाने के उस कमरे को बंद कर लिया है जहां हेड कॉन्स्टेबल को रिश्वत लेते पकड़ा है। सुनने में आ रहा है की 151 के एक मामले का सैटलमेंट करने के लिए रिश्वत मांग रहा था, लेकिन शिकायतकर्ता ने एसीबी में आवेदन देकर ट्रैप की कार्रवाई करवा दी।







