Uncategorised

रोजगार मेला : दुर्ग में 1000 से ज्यादा पदों पर भर्ती का मौका, 10वीं पास भी कर सकेंगे आवेदन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

दुर्ग। नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। दुर्ग जिले में शुक्रवार को हेमचंद यादव विश्वविद्यालय के नए भवन परिसर में रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इस मेले में विभिन्न कंपनियों द्वारा 1000 से अधिक पदों पर भर्ती की जाएगी। खास बात यह है कि इसमें 10वीं पास से लेकर उच्च शिक्षित अभ्यर्थी भी शामिल हो सकेंगे।

15 कंपनियां लेंगी हिस्सा

रोजगार मेले में अब तक करीब 15 कंपनियों के शामिल होने की जानकारी दी गई है। इसमें 10वीं, 12वीं पास, स्नातक, स्नातकोत्तर, आईटीआई, डिप्लोमा इंजीनियरिंग, इंजीनियरिंग स्नातक, एमबीबीएस, बीएएमएस, नर्सिंग, जीएनएम, एएनएम, डिप्लोमा पैरामेडिकल सहित अन्य योग्यताधारी उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

ऑनलाइन आवेदन की सुविधा

इच्छुक अभ्यर्थी रोजगार विभाग की वेबसाइट www.erojgar.cg.gov.in या छत्तीसगढ़ रोजगार ऐप के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए उम्मीदवार का रोजगार पंजीयन होना अनिवार्य है।

बालोद में भी लगेगा प्लेसमेंट कैंप

इधर बालोद जिले में भी रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, गुण्डरदेही में आयोजित प्लेसमेंट कैंप में निजी कंपनियों द्वारा कुल 851 तकनीकी और गैर-तकनीकी पदों पर भर्ती की जाएगी।

इन पदों पर होगी भर्ती

बालोद रोजगार मेले में तीन कंपनियां शामिल होंगी—

  • एसआर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, दुर्ग: 575 पद
  • सेफ इंटेलीजेंट सिक्यूरिटी सर्विसेस, भिलाई: 206 पद
  • पुस्कल एग्रोटेक लिमिटेड, रायपुर: 70 पद

इन पदों के लिए 10वीं, 12वीं, बीएससी एग्रीकल्चर, स्नातक, स्नातकोत्तर, पीजीडीसीए, बीएससी नर्सिंग, मेडिकल कोर्स सहित अन्य योग्यताधारी अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।

रोजगार विभाग ने जारी की जानकारी

विभाग ने बताया कि भर्ती से संबंधित रिक्तियों और अन्य जानकारी रोजगार विभाग की वेबसाइट एवं मोबाइल ऐप पर उपलब्ध है। इच्छुक उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, दुर्ग से संपर्क कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button