Uncategorised

Dhamaal 4 Review : अजय देवगन और रितेश देशमुख की फिल्म को मिली-जुली प्रतिक्रिया, ‘बेला चाओ’ गाने पर भड़के दर्शक

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मुंबई : अजय देवगन, रितेश देशमुख और अरशद वारसी स्टारर फिल्म ‘धमाल 4’ 10 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। 2007 में शुरू हुई इस कॉमेडी फ्रेंचाइजी की नई फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह था। रिलीज के बाद अब फिल्म को लेकर दर्शकों के शुरुआती रिएक्शन सामने आने लगे हैं।

स्टारकास्ट ने बटोरी चर्चा
फिल्म में अजय देवगन और रितेश देशमुख के साथ अरशद वारसी, जावेद जाफरी, रवि किशन, संजय मिश्रा, उपेंद्र लिमये, अंजलि आनंद, संजीदा शेख, ईशा गुप्ता और विजय पाटकर जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं। फिल्म की कहानी एक बार फिर खजाने की तलाश और उससे जुड़े मजेदार घटनाक्रम के इर्द-गिर्द घूमती है।

दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया
रिलीज के बाद फिल्म को दर्शकों की तरफ से मिलाजुला रिस्पॉन्स मिल रहा है। कुछ दर्शकों को यह हल्की-फुल्की कॉमेडी और मनोरंजन से भरपूर लग रही है, वहीं कुछ लोगों ने इसकी कहानी और विजुअल्स को कमजोर बताते हुए इसे जबरदस्ती आगे बढ़ाई गई फ्रेंचाइजी बताया है।

‘बेला चाओ’ के रीक्रिएशन पर विवाद
फिल्म का सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाला हिस्सा ‘बेला चाओ’ (Bella Ciao) गाने का रीक्रिएटेड वर्जन है। यह गाना लोकप्रिय वेब सीरीज ‘मनी हाइस्ट’ के बाद दुनियाभर में मशहूर हुआ था।

कई दर्शकों ने फिल्म में इसके इस्तेमाल को लेकर नाराजगी जताई। एक यूजर ने सोशल मीडिया पर लिखा कि मनी हाइस्ट के चर्चित गाने को कॉमेडी बैकग्राउंड म्यूजिक की तरह इस्तेमाल करना सही नहीं लगा। वहीं कुछ अन्य यूजर्स ने इसे क्रिंज बताते हुए आलोचना की।

फ्रेंचाइजी की साख बचाने की चुनौती
‘धमाल 4’ के सामने सबसे बड़ी चुनौती अपनी पुरानी फिल्मों जैसी कॉमेडी और मनोरंजन का स्तर बनाए रखना है। अब आने वाले दिनों में बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ही बताएगा कि यह फिल्म दर्शकों के बीच कितनी सफल हो पाती है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button