Uncategorised

Raigarh Meena Bazar : बिना अनुमति सज रहा मीना बाजार, निगम के नोटिस के बावजूद जारी तैयारियां

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सावित्री नगर में प्रशासन की अनुमति से पहले शुरू हुआ काम, एसडीएम बोले- एनओसी मिलने के बाद ही दी जाएगी मंजूरी

रायगढ़। रायगढ़ शहर के सावित्री नगर में हर वर्ष लगने वाला मीना बाजार एक बार फिर विवादों में आ गया है। नगर निगम द्वारा बिना अनुमति सामान उतारकर बाजार सजाने पर संचालक को नोटिस जारी किए जाने के बावजूद तैयारियां लगातार जारी हैं। इससे प्रशासनिक कार्रवाई और नियमों के पालन को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

निगम के नोटिस का नहीं दिखा असर

जानकारी के अनुसार, नगर निगम ने मीना बाजार संचालक तमन्ना हुसैन को नोटिस जारी कर संबंधित विभागों से आवश्यक अनुमति मिलने तक सभी गतिविधियां बंद रखने के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद मौके पर सामान उतारने और मीना बाजार सजाने का कार्य लगातार जारी है।

रहवासियों ने जताई नाराजगी

स्थानीय लोगों का कहना है कि सावित्री नगर, बेनीकुंज, कालिंदी कुंज, क्रिस्टल और आदित्य पार्क सहित आसपास की कई कॉलोनियों के लिए यही मुख्य मार्ग है। मीना बाजार लगने के दौरान सड़क पर भारी भीड़ और जाम की स्थिति बनती है, जिससे आवागमन और आपातकालीन सेवाएं प्रभावित होती हैं। क्षेत्रवासियों का कहना है कि वैकल्पिक मार्ग नहीं होने से मेडिकल इमरजेंसी जैसी परिस्थितियों में भी परेशानी बढ़ जाती है।

अनुमति प्रक्रिया पर उठे सवाल

स्थानीय लोगों का आरोप है कि बिना प्रशासनिक अनुमति के ही जमीन मालिकों से किरायानामा कर मीना बाजार की तैयारियां शुरू कर दी जाती हैं। उनका कहना है कि अनुमति से पहले निर्माण और सामान उतारने जैसी गतिविधियां नियमों के विपरीत हैं। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है।

एसडीएम बोले- अभी अनुमति नहीं दी गई

रायगढ़ एसडीएम महेश शर्मा ने बताया कि मीना बाजार के संबंध में ट्रैफिक विभाग, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कार्यालय और नगर निगम आयुक्त से आवश्यक एनओसी मांगी गई है। सभी संबंधित विभागों से अनापत्ति मिलने के बाद ही विधिवत अनुमति जारी की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि फिलहाल मीना बाजार के संचालन की कोई अनुमति जारी नहीं की गई है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button