Raigarh Police Transfer : एसएसपी रायगढ़ ने 16 पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों का किया तबादला, कई थाना प्रभारियों को मिली नई जिम्मेदारी

प्रशासनिक दृष्टिकोण से जारी हुआ आदेश, आगामी आदेश तक नई पदस्थापना रहेगी प्रभावी
रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) रायगढ़ ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से जिले के पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया है। एसएसपी द्वारा जारी आदेश के तहत 16 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों का तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण किया गया है। यह व्यवस्था आगामी आदेश तक प्रभावी रहेगी।
कई थाना और चौकी प्रभारियों के बदले कार्यक्षेत्र
जारी आदेश के अनुसार जिले के कई थाना प्रभारियों और चौकी प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। पुलिस प्रशासन को अधिक प्रभावी और व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से यह स्थानांतरण किया गया है।
इन अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
स्थानांतरण आदेश के अनुसार निरीक्षक रोशन कौशिक को भूपदेवपुर थाना प्रभारी बनाया गया है। वहीं धर्माराम तिर्की को कापू थाना प्रभारी तथा रोहित बंजारे को यातायात थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसके अलावा नारायण सिंह मरकाम को अजाक थाना प्रभारी बनाया गया है, जबकि अनुरंजन लकड़ा को रक्षित केंद्र रायगढ़ भेजा गया है।
पुलिस व्यवस्था को और मजबूत करने की कवायद
पुलिस विभाग के अनुसार प्रशासनिक जरूरतों और कार्य व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए यह बदलाव किया गया है। नई पदस्थापनाओं से जिले में कानून व्यवस्था और पुलिसिंग व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की उम्मीद जताई जा रही है।







