Uncategorised

Bastar Police Action : ओडिशा से यूपी ले जा रहे 6.35 लाख के गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नगरनार पुलिस की कार्रवाई, धनपुंजी फॉरेस्ट नाका के पास यात्री बस का इंतजार करते पकड़े गए आरोपी

जगदलपुर। ओडिशा सीमाक्षेत्र में गांजा तस्करी के खिलाफ बस्तर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। नगरनार थाना पुलिस ने दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 12 किलो 700 ग्राम गांजा बरामद किया है। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत 6 लाख 35 हजार रुपये बताई जा रही है।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने की घेराबंदी

पुलिस के अनुसार, नगरनार थाना क्षेत्र में गांजा तस्करी की सूचना मुखबिर से मिली थी। जानकारी मिली थी कि दो आरोपी धनपुंजी फॉरेस्ट नाका के पास गांजा लेकर यात्री बस का इंतजार कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं दोनों आरोपी

पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम हरिओम शर्मा और मोनू चौरसिया बताया। दोनों आरोपी उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के निवासी हैं। पुलिस ने उनके पास से गांजा बरामद कर विधिवत जब्त किया।

ओडिशा से यूपी ले जा रहे थे गांजा

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी ओडिशा से गांजा लेकर उत्तर प्रदेश जा रहे थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ नगरनार थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button