Uncategorised

Raigarh Crime : सहारा इंडिया निवेश घोटाले में तीन साल से फरार ब्रांच मैनेजर गिरफ्तार, ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत कार्रवाई

Advertisement
Advertisement
Advertisement

3,848 निवेशकों से 40 करोड़ 78 लाख रुपये की धोखाधड़ी मामले में कोतवाली पुलिस की कार्रवाई, आरोपी न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

फरार आरोपी को पुलिस ने दबोचा

रायगढ़। रायगढ़ पुलिस ने सहारा इंडिया निवेश घोटाले के मामले में करीब तीन साल से फरार चल रहे ब्रांच मैनेजर विजय कुमार शराफ को गिरफ्तार किया है। एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत थाना कोतवाली पुलिस ने आरोपी को कोतरारोड़ क्षेत्र से पकड़ा।

निवेशकों से करोड़ों की धोखाधड़ी का मामला

पुलिस के अनुसार, सहारा इंडिया से जुड़े इस मामले में अब तक 3 हजार 848 निवेशकों से करीब 40 करोड़ 78 लाख रुपये की धोखाधड़ी का खुलासा हुआ है।

आरोप है कि निवेशकों को कंपनी की विश्वसनीयता और आरबीआई से अधिकृत होने का भरोसा दिलाकर विभिन्न योजनाओं में राशि निवेश कराई गई, लेकिन परिपक्वता अवधि पूरी होने के बाद भी रकम वापस नहीं की गई।

जांच में कई अधिकारियों-कर्मचारियों की भूमिका सामने आई

विवेचना के दौरान सहारा इंडिया के अधिकारियों और कर्मचारियों की संलिप्तता सामने आई है। मामले में पहले भी कई आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में चालान पेश किया जा चुका है।

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी विजय कुमार शराफ के कब्जे से कंपनी से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेज और एमओयू की प्रतियां जब्त की हैं।

आरोपी न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। रायगढ़ पुलिस ने बताया कि मामले में फरार चल रहे अन्य आरोपियों की तलाश लगातार जारी है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button