Uncategorised

Raipur Crime : महिला थाना के पास युवक की खून से लथपथ लाश मिलने से हड़कंप, हत्या की आशंका

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोतवाली थाना क्षेत्र का मामला, सिर पर चोट के निशान मिलने के बाद पुलिस ने शुरू की जांच; एफएसएल टीम ने जुटाए साक्ष्य।

सड़क किनारे मिली युवक की लाश

रायपुर। राजधानी रायपुर में महिला थाना के पास बुधवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक की खून से लथपथ लाश मिली। मृतक के सिर पर चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे मामला संदिग्ध माना जा रहा है।

घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।

मृतक की हुई पहचान

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान नेहरू नगर निवासी प्रकाश के रूप में हुई है। राहगीरों की सूचना मिलने के बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और अधिकारियों को घटना की जानकारी दी।

एफएसएल टीम ने जुटाए साक्ष्य

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) टीम को भी मौके पर बुलाया। टीम द्वारा घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य और नमूने एकत्र किए जा रहे हैं।

पुलिस पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी कर रही है।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

पुलिस ने बताया कि अज्ञात शव मिलने की सूचना पर जांच शुरू कर दी गई है। मृतक के सिर पर चोट के निशान मिले हैं, जो हत्या की आशंका को मजबूत कर रहे हैं।

फिलहाल पुलिस हत्या के कारणों का पता लगाने और आरोपियों की तलाश में जुटी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button