Uncategorised

Lailunga Murder Case : मां-बेटी की हत्या की गुत्थी एक सप्ताह बाद भी अनसुलझी, पुलिस जांच में जुटी

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रायगढ़। जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र में महिला और उसकी 10 माह की बेटी की हत्या के मामले में घटना के एक सप्ताह बाद भी पुलिस के हाथ कोई ठोस सुराग नहीं लग पाया है। महिला के चेहरे पर गंभीर चोट के निशान मिले थे, जिसके बाद पुलिस ने हत्या की आशंका पर जांच शुरू की थी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच हर पहलू से की जा रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

छापरपानी गांव के बोर घर में मिला था मां-बेटी का शव

मामला लैलूंगा थाना क्षेत्र के छापरपानी गांव का है। यहां गुरुवार को प्रहलाद बेहरा के खेत में बने बोर घर में बरत कुमारी (40 वर्ष) और उसकी 10 माह की बेटी परी का शव मिला था। जानकारी के अनुसार, महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी और वह अक्सर बोर घर में ही रहती थी।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। शुरुआती जांच में मामला हत्या का प्रतीत होने पर पुलिस ने आसपास के लोगों, रिश्तेदारों और संदिग्धों से पूछताछ शुरू की।

बारिश के कारण डॉग स्क्वायड की जांच प्रभावित

घटनास्थल पर डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया था, लेकिन तेज बारिश के कारण पुलिस डॉग से अपेक्षित मदद नहीं मिल सकी। इसके चलते जांच प्रभावित हुई और अब तक हत्या की गुत्थी नहीं सुलझ पाई है।

हर एंगल से जांच कर रही पुलिस

लैलूंगा थाना प्रभारी गिरधारी साव ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। संदिग्धों और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। मामले की जांच सभी संभावित एंगल से जारी है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button