Uncategorised

Road Accident Raigarh : रक्सापाली में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार गंभीर, बाल-बाल बची युवक की जान

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रायगढ़। जिले के भूपदेवपुर थाना क्षेत्र में बुधवार रात एक भीषण सड़क हादसा सामने आया, जहां तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। फिलहाल उसका उपचार जारी है।

JSW प्लांट से घर लौटते समय हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार सक्ती जिले के मालखरौदा थाना क्षेत्र के ग्राम किरतार निवासी भुजबल चंद्रा कई वर्षों से भूपदेवपुर थाना क्षेत्र स्थित JSW प्लांट में कार्यरत है। वह रोजाना अपने घर से प्लांट आना-जाना करता था।

बुधवार को उसकी दूसरी पाली में ड्यूटी थी। ड्यूटी समाप्त होने के बाद रात करीब 9:30 बजे वह बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान एनएच-49 स्थित रक्सापाली के मांड नदी पुल के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर से बाइक के उड़े परखच्चे, युवक गंभीर घायल

हादसा इतना जबरदस्त था कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और भुजबल चंद्रा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और ट्रक चालक को रोककर इसकी सूचना डायल 112 को दी।

सूचना मिलते ही भूपदेवपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने ट्रक चालक और वाहन को अपने कब्जे में ले लिया है।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

भूपदेवपुर थाना प्रभारी रौशन कौशिक ने बताया कि गुरुवार सुबह घायल के परिजनों की रिपोर्ट पर ट्रक चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button