Uncategorised

NEET-UG विवाद के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा

Advertisement

नई दिल्ली, 25 जुलाई 2026। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेज दिया है। यह फैसला NEET-UG 2026 परीक्षा में हुई अनियमितताओं को लेकर देशभर में चल रहे विवाद और छात्र आंदोलनों के बीच आया है। इसकी जानकारी उन्होंने स्वयं सोशल मीडिया पर साझा की।

छात्रों के भविष्य को बताया सर्वोच्च प्राथमिकता

अपने इस्तीफे में धर्मेंद्र प्रधान ने लिखा कि वे पिछले चार दशकों से छात्रों, शिक्षकों और शिक्षा सुधार के लिए समर्पित रहे हैं। उनका मानना है कि मजबूत, समावेशी और दूरदर्शी शिक्षा व्यवस्था किसी भी राष्ट्र की प्रगति की आधारशिला होती है।

उन्होंने कहा कि NEET-UG 2026 में अनियमितताएं सामने आने के बाद केंद्र सरकार ने मामले की जांच CBI को सौंपी, परीक्षा रद्द की और दोबारा परीक्षा आयोजित कराई। उन्होंने लिखा कि उन्होंने शुरू से ही नैतिक जिम्मेदारी स्वीकार की और यह सुनिश्चित करने का प्रयास किया कि किसी भी मेधावी छात्र का भविष्य प्रभावित न हो।

आंदोलन और विवाद के बीच लिया फैसला

धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पत्र में कहा कि वे नहीं चाहते कि छात्रों का भविष्य लंबे राजनीतिक या कानूनी विवादों में उलझे। इसी उद्देश्य से उन्होंने प्रधानमंत्री को अपना इस्तीफा सौंपने का निर्णय लिया।

प्रधानमंत्री को जताया आभार

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में काम करने का अवसर मिलने पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पद छोड़ने के बाद भी वे शिक्षा सुधार, देश सेवा और युवाओं के हित में कार्य करते रहेंगे।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button