Uncategorised

Smart Meter Chhattisgarh : स्मार्ट मीटर से नहीं बढ़ी बिजली खपत, जुलाई में 28% तक दर्ज हुई कमी

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रायपुर। स्मार्ट मीटर को लेकर फैलाई जा रही भ्रांतियों और अफवाहों के बीच छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी ने प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रीय कार्यालयों में स्मार्ट मीटर लगे घरेलू उपभोक्ताओं की बिजली खपत का तीन माह का तुलनात्मक अध्ययन कराया। अध्ययन में सामने आया कि जुलाई 2026 में अधिकांश उपभोक्ताओं की बिजली खपत कम हुई है।

रायपुर में 28 प्रतिशत घटी बिजली खपत

कंपनी के अनुसार, रायपुर शहर क्षेत्र के 3,11,374 घरेलू स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के आंकड़ों का विश्लेषण किया गया। 1 जून से 26 जून 2026 के बीच कुल बिजली खपत लगभग 10.85 करोड़ यूनिट दर्ज की गई थी, जबकि 1 जुलाई से 26 जुलाई 2026 के दौरान यह घटकर 7.77 करोड़ यूनिट रह गई। यानी कुल 28 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई।

400 यूनिट से अधिक खपत वाले उपभोक्ताओं में भी कमी

अध्ययन में 400 यूनिट से अधिक बिजली उपयोग करने वाले 1,21,135 उपभोक्ताओं के बिलों का भी विश्लेषण किया गया। इसमें उनकी बिजली खपत में लगभग 44 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई।

स्मार्ट मीटर नहीं, वास्तविक खपत से तय होता है बिल

बिजली वितरण कंपनी ने स्पष्ट किया कि बिजली बिल का आधार स्मार्ट मीटर नहीं, बल्कि उपभोक्ताओं द्वारा की गई वास्तविक बिजली खपत है। स्मार्ट मीटर केवल खपत को अधिक सटीक और पारदर्शी तरीके से दर्ज करते हैं।

सामान्य मीटर वाले उपभोक्ताओं में भी बदलाव

कंपनी ने बताया कि जिन उपभोक्ताओं के यहां अभी स्मार्ट मीटर नहीं लगे हैं, उनकी बिजली खपत में भी अप्रैल, मई और जून के दौरान पिछले वर्ष की तुलना में बदलाव दर्ज किया गया है। इससे स्पष्ट होता है कि बिजली उपयोग में परिवर्तन का कारण मौसम और उपभोक्ताओं की वास्तविक खपत है, न कि स्मार्ट मीटर।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button