Uncategorised

Malaria Outbreak Kanker : छात्रावासों में मलेरिया का कहर, दो छात्रों की मौत, 11 मिले पॉजिटिव

Advertisement

कांकेर। जिले में मलेरिया संक्रमण के कारण पिछले दो दिनों में दो छात्रों की मौत का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि दोनों घटनाएं इरादाह और मर्दापोटी छात्रावास से जुड़ी हैं। वहीं जिले के अन्य क्षेत्रों में भी मलेरिया के मामले सामने आए हैं, जिसमें 11 छात्र मलेरिया पॉजिटिव पाए गए हैं।

स्वास्थ्य विभाग ने शुरू की जांच और निगरानी

घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग ने प्रभावित क्षेत्रों में जांच, उपचार और निगरानी अभियान तेज कर दिया है। विभाग के अनुसार, दोनों मृत छात्रों की समय पर जांच, दवा और आवश्यकता पड़ने पर रेफरल की व्यवस्था की गई थी।

मलेरिया मुक्त अभियान के तहत हो रही जांच

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि संबंधित क्षेत्रों में मलेरिया मुक्त अभियान के तहत जांच कराई गई है। जांच में अन्य लोगों की रिपोर्ट निगेटिव मिली है। इसके साथ ही बुखार से पीड़ित लोगों की पहचान, जांच और उपचार की प्रक्रिया लगातार जारी है।

लोगों से सावधानी बरतने की अपील

स्वास्थ्य विभाग ने आम लोगों से अपील की है कि बुखार आने पर इसे नजरअंदाज न करें और तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जांच कराएं। मलेरिया की पुष्टि होने पर चिकित्सकीय सलाह के अनुसार पूरी दवा का सेवन करें, ताकि संक्रमण गंभीर रूप न ले सके।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button