Uncategorised

Bastar Education News : 485 विद्यार्थियों को गलत अंकसूची जारी, शिक्षा अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बस्तर। छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में पांचवीं और आठवीं कक्षा के 485 विद्यार्थियों को गलत अंकसूची जारी करने का मामला सामने आया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।

बीईओ और एबीईओ को जारी हुआ नोटिस

जानकारी के अनुसार, गलत अंकसूची वितरण मामले में कलेक्टर आकाश छिकारा ने संबंधित विकासखंड शिक्षा अधिकारियों (BEO) और सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारियों (ABEO) को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। अधिकारियों से इस लापरवाही के संबंध में जवाब मांगा गया है।

जल्द जारी होगी सही अंकसूची

कलेक्टर आकाश छिकारा ने बताया कि जिन क्षेत्रों में गलत अंकसूची वितरित हुई है, वहां विद्यार्थियों को जल्द ही सही अंकसूची उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही पूरे मामले की जांच कर लापरवाही के कारणों का पता लगाया जाएगा।

भविष्य में गलती रोकने के निर्देश

प्रशासन ने कहा है कि ऐसी त्रुटियां दोबारा न हों, इसके लिए आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाए जाएंगे। विद्यार्थियों के शैक्षणिक रिकॉर्ड में पारदर्शिता और शुद्धता बनाए रखने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button