Uncategorised

24 घंटे में चोरी का खुलासा, ढाबा और गैरेज में चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Advertisement

रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में अपराधों पर त्वरित कार्रवाई की नीति के तहत छाल पुलिस ने ग्राम हाटी स्थित मितान ढाबा और समीप के गैरेज में हुई चोरी की वारदात का महज 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी गया मोबाइल फोन, दो प्रेसर जैक तथा वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है। त्वरित विवेचना, तकनीकी साक्ष्यों और पुलिस की सक्रियता के चलते आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया के लिए प्रस्तुत किया गया।

रायगढ़ पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था के प्रति लोगों का भरोसा और मजबूत हुआ है। पुलिस ने कहा कि अपराधों पर त्वरित कार्रवाई आगे भी इसी तरह जारी रहेगी।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button