Uncategorised

बिलासपुर सेंट्रल जेल हादसा: गैसीफायर प्लांट की भट्ठी में कूदने से आजीवन कारावास कैदी की मौत, जांच शुरू

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिलासपुर। बिलासपुर सेंट्रल जेल में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया। डबल मर्डर मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे कैदी बिकेश उर्फ राहुल की जेल परिसर स्थित गैसीफायर प्लांट की गर्म भट्ठी में कूदने से मौत हो गई। घटना के बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया।

10 साल से काट रहा था सजा

जानकारी के अनुसार मृतक कैदी जांजगीर-चांपा जिले के बम्हनीडीह क्षेत्र का रहने वाला था। वह डबल मर्डर मामले में करीब 10 वर्षों से आजीवन कारावास की सजा काट रहा था।

बुधवार शाम करीब सवा चार बजे वह जेल परिसर में स्थित गैसीफायर प्लांट के पास पहुंचा और अचानक जलती भट्ठी में कूद गया। गंभीर रूप से झुलसने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

कलेक्टर और एसएसपी ने लिया घटना का जायजा

घटना की सूचना मिलते ही कलेक्टर संजय अग्रवाल, एसएसपी रजनेश सिंह और जेल अधीक्षक खोमेश मंडावी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने मामले की जांच के निर्देश दिए हैं।

कलेक्टर संजय अग्रवाल ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी में यह घटना आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रही है। हालांकि, घटना के सभी पहलुओं की विस्तृत जांच कराई जा रही है।

मजिस्ट्रियल जांच के निर्देश

एसएसपी रजनेश सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर लिया है। घटना की मर्ग जांच के साथ-साथ मजिस्ट्रियल जांच भी कराई जाएगी, जिससे घटना के कारणों और परिस्थितियों की जानकारी सामने आ सके।

गैसीफायर प्लांट में काम करता था कैदी

जेल अधीक्षक खोमेश मंडावी ने बताया कि घटना के समय गैसीफायर प्लांट में भोजन बनाया जा रहा था। मृतक कैदी वहीं कार्य करता था। अचानक वह दौड़कर गैसीफायर में कूद गया।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button