छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री साय : सेन समाज का इतिहास गौरवशाली, सामाजिक समरसता और संस्कारों को मजबूत करने में निभाई महत्वपूर्ण भूमिका

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि सेन समाज का इतिहास गौरवशाली रहा है। समाज ने सदियों से भारतीय सामाजिक व्यवस्था, संस्कारों और सामाजिक समरसता को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर जैसे महान नेता का सेन समाज से होना पूरे समाज के लिए गौरव की बात है।

सेन समाज की भूमिका महत्वपूर्ण

मुख्यमंत्री साय ने राजधानी रायपुर के चिकित्सा महाविद्यालय परिसर स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में आयोजित सेन शक्ति सम्मेलन एवं केश शिल्पी सम्मान समारोह को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि सेन समाज केवल पारंपरिक सेवाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि जन्म से लेकर विवाह और मृत्यु तक विभिन्न सामाजिक संस्कारों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

उन्होंने कहा कि सेन समाज सनातन परंपराओं और संस्कारों को एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी तक पहुंचाने का कार्य कर रहा है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सेन समाज के सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 50 लाख रुपये देने की घोषणा की।

नया रायपुर में संत सेन जी महाराज के नाम पर होगा चौक

मुख्यमंत्री ने घोषणा करते हुए कहा कि संत शिरोमणि सेन जी महाराज के नाम पर नया रायपुर में चौक का नामकरण किया जाएगा। इसके लिए नामकरण समिति का गठन किया गया है। उन्होंने सेन समाज के विकास और कल्याण के लिए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

केश शिल्पी कल्याण बोर्ड की भूमिका

मुख्यमंत्री ने कहा कि सेन समाज के कल्याण के लिए केश शिल्पी कल्याण बोर्ड का गठन पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के कार्यकाल में हुआ था। उस दौरान पारंपरिक व्यवसायों से जुड़े लोगों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए कई पहल की गईं।

उन्होंने बताया कि सैलून संचालन के लिए सेन समाज के लोगों को किट, कुम्हारों को बैटरी चलित चाक और बढ़ई समाज के लोगों को कारपेंट्री किट देने की शुरुआत की गई थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सेन समाज की वर्तमान आवश्यकताओं और मांगों पर राज्य सरकार गंभीरता से विचार करेगी।

कर्पूरी ठाकुर के आदर्शों को आगे बढ़ा रहा समाज

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर वंचित वर्गों के अधिकारों और सामाजिक न्याय के लिए संघर्ष के प्रतीक रहे हैं। उनके आदर्श आज भी समाज के लिए प्रेरणा हैं।

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में सेन समाज से विधायक श्री रिकेश सेन और छत्तीसगढ़ फिल्म विकास निगम की अध्यक्ष सुश्री मोना सेन समाज सेवा एवं प्रदेश के विकास में सक्रिय योगदान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि केश शिल्प कल्याण बोर्ड को युवा नेतृत्व मिला है और श्री गौरी शंकर श्रीवास के नेतृत्व में सेन समाज को आगे बढ़ाने का कार्य तेजी से होगा।

प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना से पारंपरिक हुनर को बढ़ावा

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के अनुरूप देश के हर वर्ग को आगे बढ़ाने का कार्य किया जा रहा है। प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के माध्यम से पारंपरिक हुनर और छोटे व्यवसायों से जुड़े लोगों को आर्थिक सहायता, ऋण सहित विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button