देश विदेश
Chhattisgarh News: रक्षाबंधन पर 28 अगस्त को सार्वजनिक अवकाश, सरकारी दफ्तरों के साथ बैंक और कोषालय भी रहेंगे बंद

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार शुक्रवार, 28 अगस्त 2026 को राज्य में सार्वजनिक अवकाश रहेगा।
सरकारी कार्यालय और संस्थान रहेंगे बंद
28 अगस्त को प्रदेश के सभी शासकीय कार्यालयों एवं संस्थानों में अवकाश रहेगा। इसके साथ ही राज्य के कोषालयों और उप-कोषालयों में भी कामकाज बंद रहेगा।
बैंक और कोषालयों के लिए भी अवकाश
राज्य शासन ने नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट, 1881 की धारा 25 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए 28 अगस्त को प्रदेश के सभी कोषालयों एवं बैंकों के लिए भी सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है।
रक्षाबंधन के दिन सरकारी दफ्तरों के साथ बैंकिंग सेवाएं भी बंद रहेंगी। लोगों को बैंक से जुड़े जरूरी काम अवकाश से पहले निपटाने की सलाह दी गई है।






