छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा फेरबदल, 34 निरीक्षक समेत 35 पुलिसकर्मियों के तबादले

Advertisement

रायपुर। छत्तीसगढ़ में पुलिस विभाग में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम द्वारा जारी आदेश के अनुसार 34 निरीक्षक और एक उप निरीक्षक समेत कुल 35 पुलिसकर्मियों का तबादला किया गया है।

रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और सरगुजा संभाग में बदलाव

जारी तबादला आदेश के मुताबिक लंबे समय से रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और सरगुजा संभाग के विभिन्न थानों एवं इकाइयों में पदस्थ पुलिस अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। तबादलों के बाद संबंधित अधिकारियों को निर्धारित स्थान पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

पुलिस विभाग में लगातार हो रहे तबादले

छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक व्यवस्था को बेहतर बनाने और पुलिसिंग को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से अधिकारियों-कर्मचारियों के तबादलों का दौर जारी है। माना जा रहा है कि इस फेरबदल से विभिन्न जिलों में कानून-व्यवस्था और पुलिस कार्यप्रणाली को और मजबूत करने में मदद मिलेगी।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button