छत्तीसगढ़ वन विभाग में बड़ा फेरबदल, 9 IFS अधिकारियों के तबादले

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार भारतीय वन सेवा (IFS) के 9 अधिकारियों का तबादला किया गया है। इस फेरबदल में कई वन मंडलों के अधिकारियों की नई पदस्थापना की गई है।
सौरभ सिंह ठाकुर को सरगुजा की जिम्मेदारी
जारी आदेश के मुताबिक सौरभ सिंह ठाकुर को सरगुजा (अंबिकापुर) का उप संचालक बनाया गया है। इससे पहले वे गुरु घासीदास टाइगर रिजर्व, बैकुंठपुर में उप संचालक के पद पर पदस्थ थे।
दिनेश कुमार पटेल बने अचानकमार टाइगर रिजर्व के उप संचालक
दिनेश कुमार पटेल को अचानकमार टाइगर रिजर्व, लोरमी का उप संचालक नियुक्त किया गया है। इससे पहले वे मोहला में उप वन संरक्षक के पद पर कार्यरत थे।
गणेश यू.आर. को बिलासपुर में नई जिम्मेदारी
गणेश यू.आर. को अचानकमार टाइगर रिजर्व, बिलासपुर के उप संचालक पद से स्थानांतरित कर वनमंडलाधिकारी, अनुसंधान एवं विस्तार वनमंडल बिलासपुर की जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ ही उन्हें अचानकमार बायोस्फीयर रिजर्व, बिलासपुर के उप संचालक का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।
अभिनव कुमार और एस. नवीन कुमार का भी तबादला
अभिनव कुमार का तबादला मुंगेली से मोहला किया गया है। उन्हें उप वन संरक्षक (प्रादेशिक), मोहला की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
वहीं एस. नवीन कुमार को कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान, जगदलपुर से स्थानांतरित कर दक्षिण बास्तानर का उप वन संरक्षक (प्रादेशिक) बनाया गया है।
वन विभाग के इस फेरबदल से प्रदेश के विभिन्न वन क्षेत्रों में प्रशासनिक जिम्मेदारियों में बदलाव हुआ है। बाकी अधिकारियों की पदस्थापना का विवरण भी शासन के जारी आदेश में शामिल है।






