छत्तीसगढ़

रायपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख्ती, प्रतिबंधित समय में घुसे 7 भारी वाहन पकड़े

Advertisement

बेतरतीब पार्किंग पर भी कार्रवाई, क्रेन और टोइंग मशीन से हटाए गए वाहन

रायपुर। राजधानी की सड़कों पर भारी वाहनों की आवाजाही और बेतरतीब पार्किंग से बिगड़ रही यातायात व्यवस्था को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है। तेलीबांधा और पचपेढ़ी नाका क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने प्रतिबंधित समय सीमा में प्रवेश करने वाले 7 भारी मालवाहक वाहनों को पकड़ा।

मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई

ट्रैफिक पुलिस ने पकड़े गए सभी वाहनों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई की। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर जुर्माना लगाया गया। पुलिस की इस कार्रवाई का उद्देश्य प्रतिबंधित समय में भारी वाहनों की आवाजाही पर नियंत्रण रखना है, ताकि शहर के प्रमुख मार्गों पर यातायात सुचारु बना रहे।

सड़क और फुटपाथ पर पार्किंग करने वालों पर भी शिकंजा

पुलिस ने केवल भारी वाहनों पर ही कार्रवाई नहीं की, बल्कि सड़क और फुटपाथ पर बेतरतीब तरीके से खड़े वाहनों को भी हटाया। ऐसे वाहनों को क्रेन और टोइंग मशीनों की मदद से जब्त कर यातायात मार्ग को खाली कराया गया।

यातायात व्यवस्था सुधारने लगातार कार्रवाई

राजधानी में बढ़ते यातायात दबाव और सड़क किनारे अनधिकृत पार्किंग की समस्या को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस द्वारा नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का जोर ऐसे स्थानों पर यातायात बाधित करने वाले वाहनों को हटाने और प्रतिबंधित समय में भारी वाहनों की आवाजाही रोकने पर है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button