छत्तीसगढ़

बस्तर में बाढ़ का कहर: डोंगाघाट से 18 लोगों का एयरलिफ्ट, MI-17 से चला रेस्क्यू ऑपरेशन

Advertisement

चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के असर से लगातार बारिश के बाद बिगड़े हालात, घरों में घुसा बाढ़ का पानी

रायपुर, 27 सितंबर 2026। चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के प्रभाव से बस्तर संभाग में पिछले कई दिनों से जारी भारी बारिश ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। लगातार मूसलाधार बारिश और अचानक नदियों-नालों का जलस्तर बढ़ने से कई इलाकों में बाढ़ की स्थिति गंभीर हो गई है। बस्तर जिले के डोंगाघाट क्षेत्र में बाढ़ का पानी घरों में घुस जाने के बाद ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों की ओर जाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।

घरों में घुसा पानी, छतों पर फंसे ग्रामीण

जलस्तर तेजी से बढ़ने के कारण डोंगाघाट क्षेत्र में कई घर बाढ़ के पानी से घिर गए। हालात ऐसे बने कि कुछ ग्रामीणों और बच्चों को अपनी जान बचाने के लिए घरों की छतों पर शरण लेनी पड़ी। लगातार बारिश के बीच बढ़ते जलस्तर ने राहत और बचाव कार्य को भी चुनौतीपूर्ण बना दिया।

MI-17 हेलीकॉप्टर से चलाया गया रेस्क्यू ऑपरेशन

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन और सुरक्षा बलों ने राहत एवं बचाव अभियान तेज किया। रविवार को भारतीय वायुसेना के विशेष MI-17 हेलीकॉप्टर की मदद से डोंगाघाट क्षेत्र में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया।

वायुसेना की टीम ने बाढ़ के बीच फंसे 18 नागरिकों को सुरक्षित एयरलिफ्ट किया और उन्हें सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। कठिन परिस्थितियों में चलाए गए इस अभियान के दौरान बाढ़ प्रभावित लोगों को तत्काल राहत मिली।

प्रशासन ने संभाला मोर्चा

बाढ़ की स्थिति को देखते हुए प्रशासन और सुरक्षा बल लगातार प्रभावित क्षेत्रों पर नजर बनाए हुए हैं। राहत एवं बचाव दलों को जरूरत के अनुसार तैनात किया गया है, ताकि बाढ़ में फंसे अन्य लोगों तक भी समय पर सहायता पहुंचाई जा सके।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button