Uncategorised

24 लाख की ठगी: डिजिटल करेंसी में निवेश का लालच, साइट हैक होने का झांसा देकर फरार

Advertisement

बिलासपुर। शहर में निवेश के नाम पर एक बड़ा धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोप है कि होटल सेंट्रल पाइंट में सेमिनार आयोजित कर जालसाजों ने लोगों से 24 लाख रुपये निवेश कराए और फिर साइट हैक होने का बहाना बनाकर फरार हो गए। पीड़ितों की शिकायत पर तारबाहर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शहर के मनीराम पटेल ने बताया कि यूट्यूब और अन्य साइटों पर एक कंपनी का विज्ञापन देखने के बाद उन्होंने संपर्क किया। कंपनी ने प्रतिदिन एक प्रतिशत मुनाफा देने का दावा किया। जूम मीटिंग के जरिए ऑनलाइन योजना समझाई गई और 24 जून को कंपनी के सादाब अंसारी, जफर इमाम, गंगाधर कुमार, दिलेश्वर मुंडा, आकाश कुमार और शुभम सिंह बिलासपुर पहुंचे।

इन आरोपियों ने होटल सेंट्रल पाइंट में सेमिनार आयोजित कर मनीराम समेत नेहल मिश्रा, रवि साहू, अक्षय कुमार टेकाम और राम स्वरूप साहू को भरोसे में लिया। उन्होंने कहा कि उनकी कंपनी डिजिटल करेंसी में निवेश करती है और मोटा मुनाफा देती है। उनकी बातों में आकर निवेशकों ने करीब 24 लाख रुपये जमा कर दिए।

कुछ समय तक रोज एक प्रतिशत मुनाफा दिया गया, लेकिन अचानक भुगतान बंद हो गया। पूछताछ करने पर कंपनी के लोगों ने गोलमोल जवाब दिया और बाद में सॉफ्टवेयर हैक होने का बहाना बनाकर रकम डूब जाने की बात कह दी। इस बीच कंपनी का प्रचार करने वाले आरोपी भी घर छोड़कर फरार हो गए।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button