छत्तीसगढ़

News: नवीन मार्केट में निर्माणाधीन माता पंडाल में लगी आग, दमकल ने पाया काबू

Advertisement

आग की लपटें उठते ही मची अफरा-तफरी, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ी

राजधानी। नवीन मार्केट में शनिवार को निर्माणाधीन माता रानी के पंडाल में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। पंडाल से आग की लपटें उठती देख आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। घटना के बाद तत्काल दमकल विभाग को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही दमकल की एक गाड़ी मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया। दमकल कर्मियों ने काफी देर तक प्रयास करने के बाद आग पर काबू पा लिया।

आग लगने के कारणों का पता नहीं

निर्माणाधीन पंडाल में आग किन कारणों से लगी, फिलहाल इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। घटना में किसी के हताहत होने या नुकसान की स्थिति को लेकर भी विस्तृत जानकारी उपलब्ध नहीं है। आग लगने के कारणों का पता जांच के बाद ही चल सकेगा।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button