छत्तीसगढ़

Chhattisgarh Police Transfer: छत्तीसगढ़ में 18 आईपीएस और राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों के तबादले, कई अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

Advertisement

रायपुर। छत्तीसगढ़ में पुलिस प्रशासन में फेरबदल करते हुए प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को 18 आईपीएस और राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी किया है। गृह (पुलिस) विभाग की ओर से जारी आदेश के तहत वर्ष 2021 से 2024 बैच तक के अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इनमें कई अधिकारियों को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, नगर पुलिस अधीक्षक और सहायक पुलिस महानिरीक्षक के पद पर पदस्थ किया गया है। आदेश के अनुसार, सभी तबादले तत्काल प्रभाव से लागू होंगे।

अमन कुमार रमन कुमार बने पुलिस अधीक्षक (एसआईए)

जारी आदेश के अनुसार, बीजापुर में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑप्स) के पद पर पदस्थ अमन कुमार रमन कुमार को पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर में पुलिस अधीक्षक (एसआईए) की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

वहीं, नारायणपुर में पदस्थ अजय कुमार को पुलिस अधीक्षक (एसआईबी) बनाया गया है।

इन अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

पुलिस विभाग में किए गए फेरबदल के तहत आकाश श्रीमाल को सहायक पुलिस महानिरीक्षक (अ.अ.वि.) और अक्षय प्रगोद सबद्रा को सहायक पुलिस महानिरीक्षक (योजना/प्रबंध) के पद पर पदस्थ किया गया है।

इसी तरह, एसटीएफ बघेरा, दुर्ग में पदस्थ आकाश कुमार शुक्ला को सहायक पुलिस महानिरीक्षक (एएनटीएफ) की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

बीजापुर और सुकमा में पदस्थ अधिकारियों की भी बदली जिम्मेदारी

बीजापुर में पदस्थ रविन्द्र कुमार मीणा को पुलिस अधीक्षक (चिटफंड एवं महिला विरुद्ध अपराध) बनाया गया है। वहीं, सुकमा में पदस्थ रोहित कुमार शाह को 15वीं वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, बीजापुर का सेनानी नियुक्त किया गया है।

तत्काल प्रभाव से लागू होंगे तबादले

राज्य सरकार द्वारा जारी आदेश के तहत पुलिस विभाग में प्रशासनिक जिम्मेदारियों का पुनर्गठन किया गया है। नई पदस्थापना के बाद संबंधित अधिकारी अपने निर्धारित पदों पर कार्यभार संभालेंगे। तबादला आदेश में शामिल सभी अधिकारियों के लिए नई जिम्मेदारियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button